रामचंद्र कह गए सिया से । Ramchandra keh gaye siya se

रामचंद्र कह गए सिया से । Ramchandra keh gaye siya se

भगवान राम के बारे में तो सभी अच्छी तरह से जानते ही है। भगवान राम और सीता पर दर्शाया गया गाना रामचंद्र कह गए सिया से आपने कभी ना कभी जरूर सुना होगा। आसान भाषा में समझे तो भगवान रामचंद्र ने कलयुग के बारे में माँ सीता को बताया है। दरसल एक समय माता सीता और भगवान राम बैठे हुए बात कर रहे थे। बात करते समय कुछ कलयुग के विषय में बात चल रही थी।

- Advertisement -
   

उसी समय माता सीता ने भगवान राम से पूछा की है प्रभु मैं कलयुग के बारे में जानना चाहती हूँ। माता सीता ने कलयुग के बारे में पूछा की कलयुग कैसा होगा और कलयुग में कैसी घटनाएं होंगी इत्यादि। माता सीता के प्रश्नो को सुनकर भगवान राम ने कहा सीते कलयुग आज के समय से बहुत अलग होगा। चलो आज मैं आपको कलयुग में होने वाली घटनाओं के बारे में विस्तार से बताता हूं। तब राम जी ने माता सीता को नीचे बताई गई लाइने सुनाई।

“हे रामचन्द्र कह गए सिया से
ऐसा कलजूग आएगा
हंस चुगेगा दाना दुनका
कौआ मोती खायेगा”
धरम भी होगा कर्म भी होगा
लेकिन शरम नही होगी
बात बात पे मात पिता को
बेटा आँख दिखायेगा
हे रामचन्द्र कह गए सिया से
राजा और प्रजा दोनों में
होगी निसदिन खेचातानी
कदम कदम पर करेंगे दोनों
अपनी अपनी मनमानी मनमानी हे
जिसके हाथ में होगी लाठी
भैस वही ले जायेगा
हंस चुगेगा दाना दुनका
कौआ मोती खायेगा
हे रामचन्द्र कह गए सिया से
सुनो सिया कलजुग में काला
धन और काले मन होंगे काले मन होंगे
चोर उच्चके नगर सेठ और प्रभु भक्त निर्धन होंगे.
जो होगा लोभी और भोगी
ओ जोगी कहलायेगा
हंस चुगेगा दाना दुनका
कौआ मोती खायेगा
हे रामचन्द्र कह गए सिया से
मंदिर सुना सुना होगा
भरी होगी मधुशाला हां मधुशाला
पिता के संग संग भरी सभा में
नाचेगी घर की बाला
घर की बाला कैसे कन्यादान पिता ही
कन्या का धन खायेगा
हंस चुगेगा दाना दुनका
कौआ मोती खायेगा
हे रामचन्द्र कह गए सिया से
हे मुरख की प्रीत बुरी जुये की जित बुरी
बुरे संग बैठ तेरे भागे रे भागे
हे काजल की कोठडी में कितना जतन करो
काजल का दाग भाई लागे रे लागे

ऊपर बताई गई लाइनों में प्रभु राम ने कलयुग के बारे में जानकारी दी है। भगवान राम ने माँ सीता को बताया की कलयुग में हंस चुगेगा दाना दुनका और कौआ मोती खायेगा। जिसका अर्थ है की कलयुग में जो इंसान चापलूस, चतुर और चालक होगा उसका जीवन सुखमय होगा और जिस इंसान में ईमानदारी होगी वो परेशान रहेगा।

यह भी पढ़ें: माँ दुर्गा की उपासना से हर भक्त का कल्याण होता है। माँ दुर्गा को प्रसन्न करने हेतु श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करना बेहद ही प्रभावी और लाभकारी माना जाता है। जानें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करने का उचित तरीका।

कलयुग में जो इंसान धोखा नहीं देगा और कभी किसी का बुरा नहीं करेगा, उस इंसान को जीवन में पैसे के साथ साथ कई सारी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा। कलयुग में इंसानो का शोषण करने वाले और धोखा देने वाले इंसान धनी रहेंगे और उन्हें शारीरिक रूप से परेशानी जल्दी से नहीं होगी। कलयुग में जो इंसान परोपकारी होंगे, उन्हें जिंदगी में कई सारे सुखो के अभाव में जिंदगी बितानी पड़ सकती है।

- Advertisement -