कुर्ती को अलग स्टाइल में कैसे पहनें । How to style kurti in Hindi
लगभग सभी महिलाओ को कुर्ती पहनना पसंद होता है। मार्केट में आपको अलग अलग स्टाइल और डिजाइन की कुर्ती देखने को मिलती है। अधिकतर महिलाऐं जींस के ऊपर कुर्ती पहनती है जिसकी वजह से उनका लुक एक जैसा ही दिखाई देता है। चलिए आज हम आपको कुर्ती की अलग अलग स्टाइल के बारे में बताने जा रहे है। नीचे बताई जा रही स्टाइल को अपनाकर आप अपनी पुरानी कुर्ती से डिफरेंट लुक बना सकते है।
1 – अधिकतर महिलाऐं स्कर्ट के साथ टॉप पहनती हैं, स्कर्ट के ऊपर आप कुर्ती पहन सकती है। कुर्ती के साथ लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट बहुत ज्यादा सुंदर लगती है। स्कर्ट और कुर्ती के कलर कॉन्ट्रास्ट का खास ध्यान रखना चाहिए।
2 – आज के समय में धोती पैंट को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको धोती पैंट पसंद है तो आप उसके ऊपर कुर्ती पहन सकते है। धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती पहन सकते है और स्टाइलिश लुक देने के लिए कोल्हापुरी चप्पल और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनें।
3 – स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक चाहती है तो आप कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट पहन सकती है। पैंट सिंपल से लेकर हैवी कढ़ाई डिजाइन तक सभी प्रकार की मिलती है आप अपनी पसंद की पैंट लेकर पहन सकती है।
4 – अधिकतर महिलाऐं श्रग को केवल टॉप के साथ ही पहनती है। आपने कभी श्रग को कुर्ती के साथ पहना है। कुर्ती के साथ श्रग बहुत ही प्यारा लगता है और आप मॉर्डन लुक में दिखाई देती है। आप अपनी कुर्ती के अनुसार प्लेन या प्रिंटेड श्रग पहन सकती है। अगर आपकी कुर्ती प्लेन है तो प्रिंटेड श्रग पहननी चाहिए। श्रग की लम्बाई कुर्ती के अनुसार रखनी चाहिए।