प्रियंका चोपड़ा को कौन सा परफ्यूम पसंद है । Priyanka Chopra favourite perfume

    प्रियंका चोपड़ा को कौन सा परफ्यूम पसंद है । Priyanka Chopra favourite perfume

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के दीवाने आपको आसानी से हर जगह देखने को मिल जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी फिल्म की वजह से कभी अपनी शादी की वजह से और कभी अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है।

    - Advertisement -
       

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक परफ्यूम के ऐड पर अपनी राय दी है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई है। दरसल उस परफ्यूम के ऐड में गैंगरेप को बढ़ावा देते हुए दिखाई है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने ‘शर्मनाक’ बताया है। प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करने वाले पुरुष और महिलाओ को प्रियंका चोपड़ा से जुडी चीजों के बारे में जान्ने की उत्सुकता काफी ज्यादा होती है।

    काफी सारी लड़कियो के मन में यह सवाल रहता है की प्रियंका चोपड़ा कौन सा परफ्यूम लगाती है? चलिए आज हम आपको प्रिंका चोपड़ा के परफ्यूम के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। प्रियंका चोपड़ा अलग अलग तरह के परफ्यूम लगाना पसंद करती है लेकिन ट्रुस्सार्डी वुमन ईओ डी परफ्यूम, डोल्से और गब्बाना द वन और राल्फ लॉरेन द्वारा रोमांस परफ्यूम प्रियंका को सबसे ज्यादा पसंद है।

    यह भी पढ़ें: मिट्टी जो कई लोगों को गंदगी लगती है में कई चमत्कारी गुण भी होते हैं। माना जाता है की इसमें कई रोगों और बीमारियों को ठीक करने की शक्ति होती है, और इसी लिए मड थेरेपी का ईजाद किया गया है। अब आप इस मड थेरेपी को घर पर भी आजमा सकते हैं, जानें इसकी विधि।

    यह तीनो परफ्यूम आपको हमेशा प्रियंका चोपड़ा के कलेक्शरन में देखने को मिलेंगे। ट्रुस्सार्डी वुमन ईओ डी परफ्यूम की कीमत की बात करें तो इस परफ्यूम की 100 एमएल की बॉटल की कीमत 6200 रुपए है। डोल्से और गब्बाना द वन परफ्यूम की कीमत की बात करें तो इस परफ्यूम की 50 एमएल की बॉटल की कीमत लगभग 6250 रुपए है और राल्फ लॉरेन का रोमांस परफ्यूम की 100 एमएल की बॉटल की कीमत 5800 रुपए के लगभग है। राल्फ लॉरेन का रोमांस परफ्यूम प्रियंका को अन्य परफ्यूम के मुकाबले ज्यादा पसंद है।

    - Advertisement -