लार्ड गणेश मंत्र | Lord Ganesha Mantra in Hindi

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कुछ न कुछ चमत्कार हो जिससे उसके जीवन में समृद्धि हासिल हो और उसका जीवन ख़ुशियों से भर जाए लेकिन ऐसा जीवन प्राप्त करने के लिए जीवन में आ रही सारी परेशानियाँ, कष्टों और दुःखों को दूर करना होता है। मनुष्यों को अपने जीवन से दुःखों को दूर करने के लिए अन्य काम करने के साथ ही लार्ड गणेश मंत्र (Lord Ganesha Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

लार्ड गणेश मंत्र | Lord Ganesha Mantra in Hindi

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय
लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय
गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

लार्ड गणेश मंत्र का अर्थ: हे गणेश आप विघ्न हरने वाले हैं, आप वर देने वाले हैं, आप देवताओं के प्रिय हैं, आप लंबोदर हैं, आप सभी कलाओं के जानकार हैं। हे गणेश आप संसार का भला करने वाले हैं, आपका मुख गज के समान है, आप वेद और यज्ञ से सजे हुए हैं। हे गणेश आप देवी पार्वती के पुत्र है, हम आपको नमस्कार करते है।

लार्ड गणेश मंत्र का जाप किसी भी दिन अपने इच्छा अनुसार किया जा सकता है लेकिन सोमवार के दिन इस मंत्र का जाप ज़रूर करना चाहिए। इस मंत्र का जाप दिन के किसी भी पहर किया जा सकता है लेकिन शाम के समय करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस मंत्र का जाप गणेश कि प्रतिमा के सामने करना होता है।

इसे भी पढ़े: यदि आप ऐसे करेंगे माता लक्ष्मी पूजा मंत्र की जाप तो आपके घर में भी होगी समृद्धि, आप भी बन जाएंगे धनवान

लार्ड गणेश मंत्र के जाप के दौरान मिट्टी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र के जाप से पहले शारीरिक रूप से स्वच्छ हो जाना होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान गणेश को लड्डू के भोग लगाने होते है। इस मंत्र का जाप ग्यारह बार करना होता है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से मनुष्य के जीवन से सारी दुःख दूर हो जाती है और जीवन ख़ुशियों से भर जाती है।

- Advertisement -