लक्ष्‍मी पूजा मंत्र | Laxmi Puja Mantra in Hindi

धन समृद्धि हर घर की जरूरत है। इसके बिना किसी परिवार किसी घर का अस्तित्व नहीं बच सकता। ये चीजें घर परिवार का मुख्य आधार होती है। जिस घर परिवार में ये चीजें होती है वहाँ ख़ुशी ही ख़ुशी होती है। धन समृद्धि के लिए मनुष्य को कड़ी परिश्रम करनी पड़ती है तथा इसके साथ ही लक्ष्मी पूजा मंत्र (Laxmi Puja Mantra in Hindi) का जाप भी करना पड़ता है।

- Advertisement -
   

लक्ष्‍मी पूजा मंत्र | Laxmi Puja Mantra in Hindi

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता,
नमस्त्यै नमस्त्यै नमस्त्यै नमस्त्यै नमों नम:
जय देवी जय देवी जय महालक्ष्मी।
वससी व्यापकरुपे तू स्थूलसूक्ष्मी।।

लक्ष्‍मी पूजा मंत्र का अर्थ: हे लक्ष्मी आप हमेशा हमारे घर में धन के रूप में निवास करती है। हे लक्ष्मी हम आपको हृदय से नमस्कार करते हैं। हे लक्ष्मी हम आपको जय जयकार करते है। हे लक्ष्मी आप इस संसार के रखवाला है, आप इस संसार में समाए हुए है। हे लक्ष्मी आप हमें आशीर्वाद दे।

लक्ष्‍मी पूजा मंत्र का जाप प्रतिदिन करना होता है। इस मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के वक्त करना होता है। इस मंत्र का जाप लक्ष्मी के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान घी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र के जाप के दौरान लक्ष्मी को फूल भी चढाने होते है और मेवा के भोग भी लगाने होते है। इस मंत्र के जाप के समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार पांच बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: आज ही कीजिए इस सुप्रसिद्ध मंत्र का जाप, आपकी दरिद्रता दूर होगी, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होगी

लक्ष्‍मी पूजा मंत्र के जाप के प्रभाव से मनुष्य अपने जीवन में हमेशा प्रगति करता रहता है। इस मंत्र के जाप से मानव का जीवन समृद्ध बन जाता है। इस मंत्र की कृपा से मानव धनवान बनता है। इस मंत्र के प्रभाव से घर में एकता आती है और परिवार के सारे सदस्य मिल कर रहते है, कभी झगड़ा नहीं होता।

- Advertisement -