धनवंतरी मंत्र | Dhanvantari Mantra in Hindi

जीवन जीने के लिए मनुष्य की आजीविका सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आजीविका ही एक इंसान का जीवन जीने का तरीका का निर्धारण करता है। आजीविका के बिना एक मनुष्य दरिद्र बन जाता है, उससे उसके जीवन की सारी खुशियाँ छीन जाती है। अगर कोई इंसान दरिद्रता से दूर होकर आजीविका प्राप्त करना चाहता है तो उसे अन्य कार्य करने के साथ ही धनवंतरी मंत्र (Dhanvantari Mantra in Hindi) का जाप करना होगा।

- Advertisement -
   

धनवंतरी मंत्र | Dhanvantari Mantra in Hindi

ॐ धन्वंतराये नमः
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः

धनवंतरी मंत्र का अर्थ: हे धनवंतरी हम आपको नमस्कार करते है, हे धनवंतरी आप परम है, आप ही सुदर्शन वासुदेव हैं, आप अमृत कलश लिए हुए हैं। हे धनवंतरी आप सर्वभयनाशक हैं, आप सर्वरोग का नाश करने वाले हैं। हे धनवंतरी आप तीनों लोकों के स्वामी हैं और आप उनका निर्वाह करते हैं। हे धनवंतरी आप विष्णु के स्वरूप है, हम आपको नमन करते है।

धनवंतरी मंत्र का जाप किसी भी दिन अपने इच्छा अनुसार किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के वक्त गोधूलि बेला में करना होता है। इस मंत्र का जाप धनवंतरी के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय मिट्टी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र के जाप के दौरान धनवंतरी पर लाल फूल चढ़ाने होते है। इस मंत्र का जाप सात बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: यह एक ऐसा मंत्र है जिसके पास असीम शक्ति है जो कर देता है हरेक समस्या का क्षण भर में समाधान, आप भी करके देखें इस मंत्र का जाप

धनवंतरी मंत्र का जाप करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता दूर हो जाती है, वह वैभवशाली बन जाता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्यों को प्रसिद्धि मिलती है। इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति जो भी कार्य करता है उसे उसमें आसानी से सफलता हासिल होती है। यह मंत्र मनुष्यों को धनवान और शक्तिशाली बनाता है।

- Advertisement -