फिंगर चिप्स रेसिपी हिंदी में | Finger chips recipe in Hindi

फिंगर चिप्स कैसे बनायें | Finger chips recipe in Hindi

शाम के नाश्ते में कुछ कुरकुरा और नमकीन खाने का मन है| तो बेहद आसान तरीके से फिंगर चिप्स (Finger chips recipe in Hindi) बनाएं| फिंगर चिप्स सभी को पसंद आने वाली रेसिपी है|

- Advertisement -
   

फिंगर चिप्स बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो बड़े आकार के आलू, दो चम्मच मैदा, काली मिर्च पॉउडर, चाट मसाला, नमक और तेल

फिंगर चिप्स बनाने का तरीका और विधि

फिंगर चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलुओ को अच्छी तरह से धोकर छील लें| उसके बाद आलुओ को चौकोर डंडियो के आकार में काट लें| फिर सभी आलुओ के टुकड़ें कर लें| ख्याल रखें आलू काटने के तुरंत बाद पानी में डाल दें| ऐसा करने से आलू काले नहीं पड़ते है| फिर एक भगोने में दो गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब पानी गर्म हो जाएं तब उसमे कटे हुए आलू डालकर उबलने दें| जब आलू अधपके हो जाएं तब गैस को बंद कर दें और आलुओ को छलनी में निकाल लें| जब आलुओ का पानी निकल जाएं तब आलुओ को एक बाउल में निकाल लें| फिर बाउल में मैदा और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

फिर एक कड़ाही में फिंगर चिप्स तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे मैदा लगे आलुओ को डाल दें| मध्यम आँच पर फिंगर चिप्स को चार से पाँच मिनट तक अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें| जब चिप्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें कड़ाही में से निकाल कर प्लेट में रख लें|

यह भी पढ़ें: फरा रेसिपी हिंदी में

स्वादिष्ट कुरकुरे फिंगर चिप्स बनकर तैयार है| फिंगर चिप्स पर चाट मसाला और लाल मिर्च छिड़क कर मिक्स कर लें| फिंगर चिप्स को चिली सॉस और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें|

- Advertisement -