साईं बाबा 108 मंत्र हिंदी में । Sai baba 108 mantras in Hindi

साईं बाबा 108 मंत्र हिंदी में । Sai baba 108 mantras in Hindi

साईं बाबा के बारे में सभी अच्छी तरह से जानते है। वर्तमान में साईं बाबा के मंदिर और भक्त आपको देश के साथ साथ विदेश में भी देखने को मिलते है। शिरडी के साईं बाबा भक्तो के कष्ट अपने ऊपर लेकर भक्तो का जीवन सुखमय बनता है।

साई बाबा को हिन्दू मुस्लिम, सिख और ईसाई इत्यादि धर्म और जाती के लोग मानते है और पूजा करते है। जो भी इंसान साईं बाबा की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करता है साईं बाबा उसके जीवन में आ रहे सभी कष्टों को दूर कर देते है। साईं बाबा की उपासना करने से भक्त की आर्थिक, शारीरिक या मानसिक परेशानी दूर हो जाती है।

- Advertisement -

चलिए अब हम आपको साईं बाब के 108 मंत्रो के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्रो का उच्चारण करने से जल्द बाबा की कृपा आप पर बरसती है।

साई बाबा 108 मंत्र इन हिंदी
1. ॐ श्री साईंनाथाय नमः
2. ॐ लक्ष्मीनारायणाय नमः
3. ॐ कृष्ण राम शिव मारूत्यादिरूपाय नमः
4. ॐ शेषशयिने नमः
5. ॐ गोदावरीतट शिरडीवासिने नमः
6. ॐ भक्तहृदालयाय नमः
7. ॐ सर्वहृन्निलयाय नमः
8. ॐ भूतवासाय नमः
9. ॐ भूतभविष्यद्भाववर्जनित्याय नमः
10. ॐ कालातीताय नमः
11. ॐ कालाय नमः
12. ॐ कालकालाय नमः
13. ॐ कालदर्पदमनाय नमः
14. ॐ मृत्युञ्जयाय नमः
15. ॐ अमर्त्याय नम:
16. ॐ माभयप्रदाय नमः
17. ॐ जीवधाराय नमः
18. ॐ सर्वधाराय नमः
19. ॐ भक्तावनसमर्थाय नम:
20. ॐ भक्तवनप्रतिज्ञाय नम:
21. ॐ अन्नवस्त्रदाय नमः
22. ॐ आरोग्यक्षेमदाय नमः
23. ॐ धानमांगल्यप्रदाय नमः
24. ॐ बुद्धिसिद्धिप्रदाय नमः
25. ॐ पुत्रमित्रकलत्रबंधुदाय नमः
26. ॐ योगक्षेमवहाय नमः
27. ॐ आपदबांधवाय नम:
28. ॐ मार्गबन्धवे नमः
29. ॐ भुक्तिमुक्तिस्वर्गापवर्गदाय नम:
30. ॐ प्रियाय नम:
31. ॐ प्रीतिवर्धनाय नमः
32. ॐ अन्तर्यामिने नमः
33. ॐ सच्चिदात्मने नमः
34. ॐ नित्यानन्दाय नमः
35. ॐ परमसुखदाय नमः
36. ॐ परमेश्वराय नमः
37. ॐ परबृह्मणे नमः
38. ॐ परमात्मने नमः
39. ॐ ज्ञानस्वरूपिणे नमः
40. ॐ जगतपित्रे नमः
41. ॐ भक्तानाम मातृ धातू पितामहाय नमः
42. ॐ भक्त अभय प्रदाय नमः
43. ॐ भक्त प्रदीनाय नमः
44. ॐ भक्तानुग्रहकराय नम:
45. ॐ शरणागतवत्सलाय नम:
46. ॐ भक्तिशक्ति प्रदाय नमः
47. ॐ ज्ञानवैराग्य प्रदाय नमः
48. ॐ प्रेम प्रदाय नमः
49. ॐ संशयहृदय दौर्बलय पाप कर्मवासना क्षयकराय नमः
50. ॐ हृदयग्रंथी भेदकाय नमः
51. ॐ कर्मध्वंसिने नमः
52. ॐ शुद्धसत्वस्थिताय नमः
53. ॐ गुणातीतगुणात्मने नमः
54. ॐ अनन्तकल्याण गुणाय नमः
55. ॐ अमितपराक्रमाय नमः
56. ॐ जायिने नमः
57. ॐ दुर्दशाक्षोमाय नम:
58. ॐ अपराजिताय नमः
59. ॐ त्रिलोकेशु अविधातगतये नमः
60. ॐ अशक्यरहिताय नमः
61. ॐ सर्वशक्तिमूर्तये नमः
62. ॐ सुरूपसुन्दराय नम:
63. ॐ सुलोचनाय नमः
64. ॐ बहुरूप विश्वमूर्तये नमः
65. ॐ अरुपाव्यक्ताय नमः
66. ॐ अचिन्त्याय नमः
67. ॐ सूक्ष्माय नमः
68. ॐ सर्वान्तर्यामिने नमः
69. ॐ मनोवार्ताताय नमः
70. ॐ प्रेममूर्तये नमः
71. ॐ सुलभदुर्लभाय नमः
72. ॐ असहायसहायाय नमः
73. ॐ अनाथ नाथ दीनबान्धवे नमः
74. ॐ सर्वभारभृते नमः
75. ॐ अकर्मानेक कर्म सुकर्मिणे नमः
76. ॐ पुण्य श्रवण कीर्तनाय नम:
77. ॐ तीर्थाय नमः
78. ॐ वासुदेवाय नमः
79. ॐ सतां गतये नमः
80. ॐ सत्परायणाय नमः
81. ॐ लोकनाथाय नमः
82. ॐ पावनानघाय नमः
83. ॐ अमृतांशवे नमः
84. ॐ भास्कर प्रभवाय नम:
85. ॐ ब्रह्मचर्यतपश्चर्यादिसुव्रताय नमः
86. ॐ सत्यधर्मपरायणाय नमः
87. ॐ सिद्धेश्वराय नमः
88. ॐ सिद्धसंकल्पाय नम:
89. ॐ योगेश्वराय नमः
90. ॐ भगवते नमः
91. ॐ भक्त वत्सलाय नम:
92. ॐ सत्पुरूषाय नमः
93. ॐ पुरूषोत्तमाय नमः
94. ॐ सत्य तत्वबोधकाय नमः
95. ॐ कामादिशद्वैरी ध्वंसिने नमः
96. ॐ अभेदानन्दानुभवप्रदाय नमः
97. ॐ सम सर्वमत: समताय नमः
98. ॐ श्री दक्षिणामूर्तिये नमः
99. ॐ श्री वेंकटेशरमणाय नमः
100. ॐ अद्भूतानन्त चर्याय नम:
101. ॐ प्रपन्नार्तिहराय नमः
102. ॐ संसार सर्व दुःखक्षयकराय नमः
103. ॐ सर्ववित्सर्वतोमुखाय नमः
104. ॐ सर्वन्तर्बहिःस्थिताय नम:
105. ॐ सर्वमंगलकराय नम:
106. ॐ सर्वाभीष्टप्रदाय नमः
107. ॐ समरसन्मार्गस्थापनाय नमः
108. ॐ समर्थ सद्गुरू श्री साईंनाथाय नमः

साई बाबा 108 मंत्र का जाप करने का तरीका
साईं बाबा के मंत्रो का जाप करने के लिए गुरूवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर लें। स्नान करने के बाद पूजा स्थल पर आसन बिछा कर बैठ जाएं। आसन पर बैठने के बाद अपने सामने चौकी पर साईं बाबा की मूर्ति या फोटो को रख लें। उसके बाद दीपक और धूप बत्ती जला दें।

यह भी पढ़ें: कई तरह के वशीकरण मंत्र होते हैं, हालाँकि यह खास मंत्र एक बेहद ही शक्तिशाली वशीकरण मंत्र है जिसकी मदद से आप अपनी चाहत को पा सकते हैं।

साईं बाबा की पूजा अर्चना कर लें, उसके बाद हाथो में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से साईं बाबा के मंत्रो का जाप करने से बाबा बहुत जल्द प्रसन्न होते है।

- Advertisement -