फरा रेसिपी हिंदी में | Fara recipe in Hindi

फरा रेसिपी कैसे बनायें | Fara recipe in Hindi

जंक फूड और तैलीय भोजन खा कर परेशान हो गए है तो आज हम आपको एक ऐसी पौष्टिक डिश (Fara recipe in Hindi) के बारे में बताने जा रहे है| जो खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है, जानें इस रेसिपी को बनाने का तरीका

- Advertisement -
   

फरा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कप चावल का आटा, दो चम्मच घी, नमक, चौथाई कप चना दाल, चौथाई कप उड़द दाल, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनियाँ पाउडर, दो बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, चौथाई चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच सरसो के दाने, तेल

फरा बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले दोनों दालों को अच्छी तरह से धोकर छह घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें| फिर एक बर्तन में एक कप पानी डाल कर गर्म होने के लिए रख दें| पानी में दो चम्मच घी और आधा चम्मच नमक डाल कर उबाल लें| पानी के उबलने पर गैस बंद कर दें| पानी में चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाकर किसी प्लेट से ढक्कन से ढक कर रख दें|

मिक्सी के जार में भीगी हुई दोनों दाल डालकर दरदरा पीस लें| दरदरी पीसी हुई डाल को एक बाउल में निकाल लें| फिर बाउल बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर चावल के आटे को हल्का सा गूंथ लें|

थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| लोई को सूखे आटे की मदद से बेल लें| बेली हुई रोटी के ऊपर डाल का मिश्रण रख दोनों तरफ से मोड़ दें| बचे हुए मिश्रण से इसी प्रकार फरे बना लें| उसके बाद एक बड़े बर्तन में तीन कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर एक छलनी पर तेल लगा कर बर्तन के ऊपर रख दें|

यह भी पढ़ें: अंडा भुर्जी रेसिपी हिंदी में

छलनी में पहले से तैयार फरे रख कर किसी ढक्कन से ढक दें| 10 मिनट बाद फरे पक जाएंगे बस फरो को प्लेट में निकाल लें| इसी तरह से बचे हुए फरो को भाप में पका कर निकाल लें| स्वादिष्ट फरे बनकर तैयार है गरमा गर्म फरो को धनिएं की चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -