अंडा भुर्जी रेसिपी हिंदी में | Egg Bhurji recipe in Hindi

अंडा भुर्जी कैसे बनायें | Egg Bhurji recipe in Hindi

अंडे की भुर्जी (Egg Bhurji recipe in Hindi) बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद होती है| आज हम आपको स्वादिष्ट अंडे की भुर्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

अंडा भुर्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
6 अंडे, दो मध्यम आकार की प्याज बारीक कटी हुई, तीन बारीक कटे हुए टमाटर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, दो चम्मच तेल, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

अंडा भुर्जी बनाने का तरीका और विधि

अंडा भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडे फोड़ लें| अंडे में स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें| एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा डाल दें| जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें|

लगातार चलाते हुए प्याज को भून लें| जब प्याज हल्की सी भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| लगभग तीन से चार मिनट पकाने के बाद चैक कर लें| जब टमाटर मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में टूटे हुए अंडे का मिश्रण और स्वादनुसार नमक डाल दें| गैस की आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को पकाएं|

यह भी पढ़ें: धुस्का रेसिपी हिंदी में

अंडे की भुर्जी को बीच बीच में चलाते रहे है| दो से तीन मिनट पकाने के बाद अंडे की भुर्जी सख्त होने लगेगी| फिर अंडे की भुर्जी में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर अच्छी तरह से मिला लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| अंडे की भुर्जी बनकर तैयार है| गरमा गर्म अंडे की भुर्जी को रोटी या परांठे या टोस्ट के साथ सर्व करें|

- Advertisement -