ॐ जपा कुसुम संकाशं मंत्र हिंदी में | Om japa kusuma sankasam mantra in Hindi

ॐ जपा कुसुम संकाशं मंत्र हिंदी में | Om japa kusuma sankasam mantra in Hindi

सूर्य भगवान की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से करने से जीवन में आ रहे शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलने के साथ साथ जीवन खुशहाल बनता है| सूर्य भगवान के मंत्र का जाप करने से शरीर ऊर्जावान बनने के साथ साथ रोगमुक्त भी बनता है| चलिए अब हम आपको सूर्य भगवान के चमत्कारिक मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है|

- Advertisement -
   

ॐ जपा कुसुम संकाशं मंत्र इन हिंदी
ॐ जपाकुसुमसंकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम्
तमोरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोस्मि दिवाकरम्

ॐ जपा कुसुम संकाशं मंत्र के जाप करने का तरीका
सूर्य मंत्र का जाप करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें| उसके बाद किसी ऐसे स्थान का चयन करें जहाँ पर सूर्य भगवान का प्रकाश आ रहा हो| उस स्थान की साफ सफाई करके साफ आसन बिछा लें| फिर उस आसन पर बैठ कर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें|

नियमित रूप से ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द आप पर भगवान सूर्य की कृपा बरसती है| भगवान सूर्य आपके जीवन और बिजनेस में आ रही सभी बाधाएं दूर कर देते है|

यह भी पढ़ें: गणेश जी को शुभता का देवता माना जाता है, अर्थात जो भी उनकी पूजा अर्चना पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से करता है उसके जीवन में सदैव शुभ कार्य होते हैं, और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है, जानें उन्हें प्रसन्न करने का यह खास मंत्र।

ॐ जपा कुसुम संकाशं मंत्र के लाभ
1 – नियमित रूप से ॐ जपा कुसुम मंत्र का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होता है|
2 – इस मंत्र का जाप करने शरीर से नकारात्मकता समाप्त हो जाती है|
3 – अगर आपको बिजनेस में नुक्सान हो रहा है या बिजनेस सही नहीं चल रहा है तो इस मंत्र का जाप करने से जल्द लाभ प्राप्त होता है|
4 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आने वाली सभी परेशानियाँ जल्द दूर होती है|
5 – ऊपर बताए गए सूर्य मंत्र का जाप करने से जीवन सुखमय बनता है|
6 – नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है|

- Advertisement -