ॐ गं गणपतये नमः मंत्र हिंदी में | Om gan ganpataye namah mantra in Hindi

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र हिंदी में | Om gan ganpataye namah in Hindi

शास्त्रों में गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग मंत्र बताए गए है| लेकिन ॐ गं गणपतये नमः मंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावशाली और असरदायक बताया गया है| इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रहे कष्ट और परेशानियाँ बहुत जल्द दूर हो जाती है| चलिए अब हम आपको इस मंत्र के जाप का तरीका और मंत्र के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है|

- Advertisement -
   

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र इन हिंदी
ओम गण गणपतये नमो नमः
श्री सिद्धि विनायक नमो नमः
अष्टविनायक नमो नमः
गणपति बाप्पा मोरया

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र के जाप का तरीका
सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़े पहन लें| फिर पूजा स्थल पर साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं| अपने सामने एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछा लें| फिर उस कपड़े के ऊपर भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो को रख लें| भगवान गणेश के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें| भगवान गणेश का तिलक करें| भगवान को पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें| भगवान की उपासना करने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए मंत्र का जाप करें| नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द आपका जीवन सुखमय बनता है|

यह भी पढ़ें: माँ काली, माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती, तीनों की ही एक साथ पूजा अर्चना के लिए इस खास मंत्र का किया जाता है जाप, तीनों ही देवियों की मिलती है आपको कृपा। जानें यह खास मंत्र और इसके जाप करने का तरीका।

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र के लाभ
1 – इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से तनाव से मुक्ति मिलने के साथ साथ मन को शांति प्राप्त होती है|
2 – अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो इस मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द आपकी याददाश्त बेहतर और मजबूत होती है|
3 – नियमित रूप से ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करने से काम के प्रति एकाग्रता बढ़ती है|
4 – गणेश जी के इस चमकारिक मंत्र का जाप करने से शरीर निरोग रखता है और अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो उस बीमारी में भी आराम मिलता है|
5 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है|
6 – अगर आपके परिवार में कलह रहती है या जीवनसाथी के साथ संबंध ख़राब है तो इस मंत्र का जाप करने से आपसी प्रेम बढ़ता है||

- Advertisement -