ॐ ऐं ह्रीं क्लीं मंत्र हिंदी में | Om aim hrim klim mantra in Hindi

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं मंत्र हिंदी में | Om aim hrim klim in Hindi

प्रत्येक इंसान को जीवन में विद्या, धन और शक्ति की जरुरत होती है| शास्त्रों में माँ महाकाली से शक्ति, माता सरस्वती से विद्या और माँ लक्ष्मी से धन को पाने के लिए अलग अलग मंत्र बताए गए है| लेकिन क्या आप जानते है की एक मंत्र ऐसा भी है जिसका उच्चारण करने से आपको विद्या, धन और शक्ति प्राप्त होती है|

- Advertisement -
   

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं मंत्र का जाप करने से तीनो देवियों अर्थात माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और माता महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है| चलिए अब हम आपको इस मंत्र के साथ साथ मंत्र के जाप करने का तरीका भी बता रहे है|

ॐ ऐं हीं क्लीं मंत्र इन हिंदी
ॐ ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

मंत्र के जाप का तरीका
इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना गया है| इसीलिए सुबह जल्दी उठ कर फ्रेश होने के बाद स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़ें पहन लें| उसके बाद किसी साफ जगह पर लाल रंग का आसन बिछा लें| अपने सामने एक चौकी पर साफ लाल कपडा बिछाकर कपड़ें के ऊपर माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी और माँ महाकाली की फोटो या मूर्ति रख लें| उसके बाद माता के सामने घी का दीपक और धूप बत्ती जला दें| तीनो देवियों का तिलक करके पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें|

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के रुद्र स्वरूप के इस गायत्री मंत्र का माना जाता है बेहद ही शक्तिशाली मंत्र, इसके जाप मात्र से आपके जीवन से सभी कष्ट हो जाते हैं दूर। किसी भी रोग-व्याधि से मिलती है मुक्ति और शरीर हो जाता है स्वास्थ्य।

उसके बाद हाथ में चंदन की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें| मंत्र उच्चारण समाप्त होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर तीनो देवियों से अपनी मनोकमना पूर्ण होने की कामना करें| नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द आपके ऊपर सरस्वती माँ, महाकाली माँ और लक्ष्मी माँ की कृपा बरसती है| इस मंत्र का जाप करने से आपको विद्या, धन और शक्ति के साथ साथ रोगमुक्त जीवन भी प्राप्त होता है|

- Advertisement -