माँ दुर्गा मंत्र | Maa Durga Mantra in Hindi

आज के आधुनिक युग में पृथ्वी पर रहने वाले हरेक मनुष्य का जीवन सरल बनने के बजाय जटिल बनता जा रहा है। सबका मन कही न कही कभी न कभी विचलित हो ही जाता है। हरेक इंसान अपनी जीवन में अपनी और अपने परिवार की ख़ुशी चाहता है, इसके लिए वह अपने मन मस्तिष्क पर नियंत्रण करके विचलित होने से बचना चाहता है। आइए अब हम आपके जीवन को सरल और सुखी बनाने का आसान उपाय बताते है। इसमें माँ दुर्गा के प्रिय मंत्र का स्तुति करना सिखाते है।

- Advertisement -
   

माँ दुर्गा मंत्र | Maa Durga Mantra in Hindi

ॐ जयन्ती मंगला
काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री
स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

माँ दुर्गा मंत्र का अर्थ: हे माँ आपको जयन्ती, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा, धात्री, स्वाहा और स्वधा जैसे अनेकों नामो से जाना जाता है। इन नामों से प्रसिद्ध हे माँ जगदम्बे आपको मेरा नमस्कार है।

हमारे सनातन धर्म में देवी को प्रमुख माना जाता है, उन्हें सबसे ऊपर का स्थान दिया गया है। हर घर में आदि शक्ति माँ दुर्गा की स्तुति किसी न किसी रूप में ज़रूर होती है। ऐसे तो माँ दुर्गा के अनेकों मंत्र है लेकिन उन सारे मंत्रों में यह सबसे अनोखा और सर्वश्रेष्ठ मंत्र है। माँ दुर्गा के इस मंत्र का स्तुति करने का भी अपना एक अनोखा तरीका है।

आदि शक्ति माँ दुर्गा के इस मंत्र की स्तुति सप्ताह में दो दिन किया जाता है। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। इस मंत्र की स्तुति प्रातः काल में करना होता है। इसके लिए सबसे पहले नहाकर शारीरिक रूप से स्वच्छ हो जाना होता है। इस मंत्र की स्तुति माता दुर्गा की प्रतिमा के सामने करना होता है।

और पढ़े: ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए इस तरीके से करें इस मंत्र का जाप

इस मंत्र की स्तुति के समय हाथ में लाल रंग का फूल अपने हाथ में रखना होता है। इस मंत्र का जाप सात बार करना होता है। प्रत्येक बार मंत्र खत्म होने पर हाथ में रखा हुआ फूल माँ दुर्गा के चरणों में रख देना होता है। जब मंत्र का सात बार जाप कर ले तो अंत में कपूर और हुमाद से माँ दुर्गा का आरती कर ले। इस तरह इस मंत्र का जाप सात सप्ताह करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और आपको उचित फल की प्राप्ति होगी।

- Advertisement -