आलू का परांठा रेसिपी हिंदी में | Aalu ka paratha recipe in Hindi

आलू का परांठा कैसे बनायें | Aalu ka paratha recipe in Hindi

सर्दियों के मौसम में सुबह ब्रेक फ़ास्ट में आलू के परांठे (Aalu ka paratha recipe in Hindi) मिल जाएं तो मजा आ जाता है| चलिए आज हम आपको आलू का परांठा बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

आलू का परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
चार कप गेहूं का आटा, छह माध्यम आकर के आलू, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, चौथाई चम्मच अमचूर पॉउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

आलू का परांठा बनाने का तरीका

आलू का परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आलुओ को धोकर उबाल लें| जब आलू उबल जाएं तब उन्हें ठंडा करके छील लें| एक बाउल में आटा छान लें| बाउल में दो चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| फिर बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें|

गूंथे हुए आटे को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दें| फिर बाउल में रखे आलुओ को मैश कर लें| मैश करने के बाद बाउल में लाल मिर्च पॉउडर, गरम मसाला, अमचूर पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें|

गूंथे हुए आटे को हल्का सा एक बार फिर गूंथ लें| आटे में से थोड़ा सा आलू लेकर लोई बना लें| लोई को थोड़ा सा बेल लें| फिर बेली हुई लोई में आलुओ के मिश्रण में से एक या दो चम्मच मिश्रण लोई के ऊपर रख कर लोई को बंद कर दें| फिर इस लोई को सूखे आटे की मदद से परांठा बेल लें| एक तवा गर्म होने के लिए रख दें जब तवा गर्म हो जाएं तब बेला हुआ परांठा तवे पर डाल दें|

यह भी पढ़ें: 1 किलो चिकन रेसिपी हिंदी में

जब परांठा दोनों तरफ से हल्का सा सिक जाएं| तब परांठे की दोनों सतह पर तेल लगा कर सेक लें| जब परांठा दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाएं तब उसे प्लेट में निकाल लें| आलू का परांठा बनकर तैयार है| गरमा गर्म परांठो को मक्खन, अचार और दही एक साथ सर्व करें|

- Advertisement -