माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूप हैं। नवरात्री के नौ दिनों के दौरान माँ दुर्गा के इन्हीं स्वरूपों का पूजन किया जाता है। हालाँकि, माँ दुर्गा के कई मंत्र हैं लेकिन उनके शक्ति को प्रदर्शित करने वाला यह मंत्र आपके लिए बड़ा ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसा कहा जाता है की इस मंत्र के रोजाना जाप करने से हमें मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है।
माँ दुर्गा मंत्र । Durga Mantra in Hindi
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
माँ दुर्गा मंत्र का विवरण :
माँ दुर्गा को इस संसार की शक्ति की देवी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है की संसार में मौजूद हर जीवन में माँ दुर्गा का वास है। उन्होंने ही इस पूरी प्रकृति का निर्माण करके इस संसार में जीवन को बहाल किया है। उनका यह शक्ति मंत्र भी उनके रूप और उनके सभी विशेषताओं का वर्णन करता है और उनकी महिमा का बखान करता है।
प्रतिदिन सुबह अपने दैनिक क्रिया और स्नान इत्यादि को करने के बाद, माँ दुर्गा की किसी मूर्ति या मंदिर में बैठकर आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। पूरे मन और सच्चे हृदय से इस मंत्र का जाप करें, आपको निश्चित तौर पर माँ की कृपा प्राप्त होगी और आपके जीवन के सभी कार्य सफल होंगे।