ठण्ड के मौसम के लिए ‘पनीर पालक पराठा’ बेहतरीन व्यंजन है, एक बार इसे आज़माकर देखें

पनीर पालक पराठा बनाने की विधि | Paneer Palak Paratha Recipe in Hindi

पनीर पालक पराठा पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। यह एक सेहतमंद और पौष्टिक व्यंजन है। यह बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बेहतरीन आहार है। यह आसानी से तैयार होने वाला एक शानदार भोजन है। इसे पकाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे चटनी के साथ खाने में बहुत मज़ा आता है। आइए इस रेसिपी को बनाना सिखाते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
पालक – 1 कप बारीक कटी हुई
पनीर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – एक मुट्ठी बारीक कटी हुई
पानी – ज़रुरत के अनुसार
घी – ज़रुरत के अनुसार
गेहूँ का आटा – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच

पनीर पालक पराठा बनाने की विधि

एक बड़ा सा कटोरा ले। इसमें गेहूँ का आटा लें। इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, तेल, पालक, पनीर और हरा धनिया डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए मीडियम कंसिस्टेंसी का आटा गूंथ लें। अब आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिये और आटे से गोल आकार के पेड़े बना लीजिये। इसे आटे में लपेट लें और एक पेड़ा को बेलकर पराठा बना लें।

यह भी पढ़े: प्रोटीन से भरपूर बेहद स्वादिष्ट देशी डिश है ‘अंकुरित चीला’, आइए आज इसे बनाना सिखाते है

इस बीच, एक तवा गरम करें। परांठे को तवे पर रखिये। इसे एक तरफ से मध्यम आंच पर पकाएं। तवे पर घी की कुछ बूंदे डालें। इसे हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिए। फिर इसे दोनों तरफ घी लगाकर मध्यम आंच पर पकाएं। परांठे को सेकते समय दबा दीजिये। अब इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे पराठे को एक-एककर तैयार कर लें। इस तरह ‘पनीर पालक पराठा’ बनकर तैयार है। इसे खुद भी खाए और अपने परिवार को भी खिलाए।

- Advertisement -