पितृ गायत्री मंत्र हिंदी में । Pitra gayatri mantra in Hindi
वर्तमान में काफी सारे इंसान पितृ दोष की समस्या से पीड़ित है, पितृ दोष होने की वजह से उन्हें जीवन में काफी सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृ गायत्री मंत्र के बारे में बताने जा रहे है।
पितृ गायत्री मंत्र का जाप रोजाना करने से जल्द पितृ दोष की समस्या दूर हो जाती है। पितृ गायत्री मंत्र को पितृ दोष दूर करने का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। नीचे हम आपको पितृ गायत्री मंत्र और उसके जप का तरीका बता रहे है।
पितृ गायत्री मंत्र इन हिंदी
ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च ।
नमः स्वाहायै स्वाधायै नित्यमेव नमो नमः ॥
ॐ पितृभ्यो नमः ॥
पितृ गायत्री मंत्र का जाप करने का तरीका
पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद घर में बने पूजा स्थल के सामने साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। जप करने से पहले एक लोटे में जल भर लें फिर उस जल में थोड़ा सा गंगा जल और पुष्प डाल कर रख लें। उसके बाद पूजा घर में दीपक और धूप बत्ती को जला दें।
यह भी पढ़ें: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र हिंदी में
उसके बाद शांत मन से ऊपर बताए गए पितृ दोष मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है की नियमित रूप से पितृ गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करने से बहुत जल्द पितृ दोष का निवारण हो जाता है। जाप पूरा होने के बाद अपने पितरो को नमन करते हुए अपने और अपने परिवार की सुख शांति की प्रार्थना करें।








