हर कन्या की इच्छा होती है की उसे उसकी पसंद का पति मिले जो उन्हें पूरे समर्पण भाव से प्रेम करें। हालाँकि, हर कन्या की इच्छा पूरी नहीं हो पाती, जिसके परिणाम स्वरूप मनमुटाव इत्यादि जैसी समस्याएं विवाहित जीवन में आती हैं। आज हम आपको महादेव और माता पार्वती का एक विशेष मंत्र बता रहे हैं, जिसके जाप से आप अपना मनचाहा वर पा सकती हैं।
ॐ गौरीपति महादेवाय मंत्र हिंदी में । Om Gauri Pati Mahadevaya Mantra in Hindi
ॐ गौरीपति महादेवाय मम् इच्छित वर प्राप्त्यर्थ गौर्ये नम:॥
ॐ गौरीपति महादेवाय मंत्र का विवरण :
माता पार्वती और महादेव के इस मंत्र के जाप की शुरुआत करने के लिए किसी भी माह की अमावस्या के एक दिन बाद की तिथि शुभ मानी जाती है। इस मंत्र के जाप हेतु रुद्राक्ष की माला का उपयोग लाभकारी माना जाता है। शुरुआत करने के बाद इस मंत्र को प्रतिदिन 21 बार, 51 दिनों तक लगातार जपना होता है। साथ ही मंत्र के जाप के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना भी करें।
51 दिनों के बाद महादेव की पूजा करें और ब्राह्मणों को मिष्ठान बांटे। इस मंत्र के सिद्ध होने के बाद इसके प्रभाव से आपको आपकी इच्छा अनुसार वर की प्राप्ति होगी और उत्तम विवाह योग बनेगा। माना जाता है की इस मंत्र के जाप से विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान तो होता ही है, साथ ही इसके प्रभाव से आपके जीवन में सुख और ऐश्वर्य के योग बनते हैं।