यदि आप चाहते हैं अपने खुद के व्यवसाय को बढ़ाना और अपनी जमीन और मकान खरीदना तो आपको करनी चाहिए यह पूजा, कुबेर की यह पूजा देग आपको तत्काल फल।

यदि आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसपर अपना पूरा ध्यान और पूरी मेहनत लगानी चाहिए। आपका कोई भी व्यवसाय क्यों न हो, चाहे यह छोटा हो या बड़ा हमें उसमें निवेश की जरूरत होती है और अगर हमारा व्यवसाय आगे बढ़े तभी हम भी अच्छे तरीके से रह सकते हैं। अध्यात्म की मानें तो अगर आप यह पूजा करते हैं तो हमने जो काम शुरू किया है वह अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा और हमारा परिवार और हम अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे। इस पोस्ट के जरिये हम जानेंगे की यह पूजा क्या है और कैसे करनी चाहिए।

- Advertisement -
   

कुबेर की इस पूजा को आपको दो जगह करना चाहिए, पहला आपको इसे अपने व्यापार के एक स्थान पर करना चाहिए जिससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपका रुतबा बढ़ेगा। दूसरा अपने घर पर, जब हम घर में इस कुबेर की पूजा करते हैं तो यह नया घर, जमीन, संपत्ति आदि खरीदने के योग दे सकता है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार यह पूजा करें।

कुबेर पूजा धन प्राप्त करने के लिए:
गुरुवार कुबेर के लिए शुभ दिन होता है, इसलिए इस पूजा को भी गुरुवार के दिन ही शुरू करना चाहिए। इसी तरह कुबेर की पूजा के लिए शाम का समय सबसे अच्छा होता है। यह पूजा शाम 5 बजे के बाद करें। इस विधि को करने के लिए पीले रंग का रेशमी वस्त्र खरीदें। साथ ही कुबेर का चित्र भी खरीद कर रख लें।

गुरुवार की शाम को कुबेर की और महालक्ष्मी मां की तस्वीर पर चंदन का लेप लगाकर सुगंधित फूलों से सजाएं। इसके बाद 108 एक रुपये के सिक्के को पीले रेशमी कपड़े में जो आपने खरीदा है उसमें बांधकर गांठ बना लें। इस गांठ को प्लेट में रख लीजिए। इसके लिए चंडी की थाली का प्रयोग नहीं करें। गांठों पर चंदन का लेप लगाएं। अब कुबेर की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।

कुबेर को जलाया गया यह दीपक विशेष होता है। उसके बाद हाथ में चमेली का फूल लेकर 108 बार ॐ कुबेराय नमः नाम का जप करते हुए प्रत्येक फूल को गांठ पर रखें। इस पूजा के दिन मांसाहार खाने से आपको बचना चाहिए। इस पूजा को नियमित रूप से करने से उत्तम परिणाम की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है मनोकामना पूर्ति के लिए घर में अगर यह दीपक जलाएंगे तो आपकी सारी अतृप्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

यदि आपने यह पूजा अपने व्यवसाय की जगह पर की है तो आपका व्यवसाय विकसित होगा और यदि आपने इसे अपने घर पर किया है तो यह आपको जमीन से संबंधित संपत्ति खरीदने के योग देगा। यदि आप इस पूजा को बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ करते हैं, तो आपको इसका फल अवश्य मिलेगा।

- Advertisement -