जलजीरा रेसिपी हिंदी में | Jaljeera recipe in Hindi

जलजीरा रेसिपी कैसे बनायें | Jaljeera recipe in Hindi

गर्मी के मौसम में ठंडा ठंडा जलजीरा (Jaljeera recipe in Hindi) पीने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है| चलिए आज हम आपको जलजीरा बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

जलजीरा रेसिपी हिंदी में

पुदीना के पत्तेलगभग आधा कप
हरे धनिएं के पत्तेलगभग आधा कप
मध्यम आकार के नींबूदो
रायते वाली बूंदीलगभग आधा कप
अदरक का टुकड़ाआधा इंच
हींगचुटकी भर
काली मिर्च पॉउडरआधा चम्मच
जीराडेढ़ चम्मच
चीनीदो चम्मच
काला नमक और सादा नमकएक चम्मच

जलजीरा बनाने का तरीका

जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने और धनिएं के पत्तो को अच्छी तरह से साफ़ करके पानी से दो या तीन बार धो लें| तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब तवे पर जीरा डालकर भून लें| जब जीरा भून जाएं| तब भूने हुए जीरे को बारीक पीस कर पॉउडर बना लें|

उसके बाद अदरक को छील कर पानी से धो लें| मिक्सी के जार में धनिएं के पत्ते, पुदीने के पत्ते और अदरक का टुकड़ा डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें| पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें| उसके बाद मिक्सी के जार में काली मिर्च, भूना जीरा पॉउडर, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डाल कर अच्छी तरह से पीस कर चूर्ण बना लें| फिर इस मिश्रण में पुदीने वाला पेस्ट डालकर एक बार और चला दें|

यह भी पढ़ें: हरी चटनी रेसिपी हिंदी में

फिर जार में लगभग चार कप ठंडा पानी डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें| स्वादिष्ट जलजीरा बनकर तैयार हो गया है| जलजीरा को एक बाउल में निकाल लें| फिर बाउल में बूंदी डालकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| उसके बाद ठंडा ठंडा जलजीरा सर्व करें|

- Advertisement -