हरी चटनी रेसिपी कैसे बनायें | Hari chutney recipe in Hindi
समोसे या कचौड़ी या पकोड़ी काने का असली मजा हरी चटनी (Hari chutney recipe in Hindi) के साथ आता है| चलिए अब हम आपको हरी चटनी बनाने की रेसिपी बता रहे है|
हरी चटनी रेसिपी हिंदी में
हरा धनिया के पत्ते | लगभग 50 ग्राम |
हरी मिर्च | चार या पाँच |
नींबू | एक |
टमाटर | दो |
जीरा | एक चम्मच |
नमक | जरूरत के अनुसार |
हरी चटनी बनाने का तरीका
हरी चटनी को आप अलग अलग तरीकें से बना सकते है| हरी चटनी खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट और तीखी होती है| हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजा धनियाँ लें क्योंकि ताजे धनिए की चटनी का टेस्ट बहुत अच्छा होता है| सबसे पहले धनियाँ के पत्ते तोड़ लें| फिर धनिए के पत्तो को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें|
फिर टमाटर और हरी मिर्च को भी अच्छी तरह से धो लें| टमाटर और हरी मिर्च और बारीक टुकड़ो में काट लें| एक तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब तवे पर जीरा डालकर भून लें| जब जीरा भून जाएं| भूनें हुए जीरा को चकले बेलन की मदद से महीन पीस लें| फिर मिक्सी के जार में धनिएं के पत्ते, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, भूना हुआ जीरा पॉउडर, स्वादनुसार नमक और दो चम्मच पानी डालकर महीन पीस लें|
यह भी पढ़ें: हांडी मटन रेसिपी हिंदी में
जब चटनी पीस जाएं तब चटनी को प्याली में निकाल लें| चटनी को आप कचौरी और समोसे इत्यादि के साथ सर्व कर सकते है| बची हुई चटनी को फ्रिज में रखकर तीन से चार दिन तक खा सकते है|