झाड़ू किस दिन खरीदना शुभ होता है । Jhadu kis din kharidna shubh hota hai

    झाड़ू किस दिन खरीदना शुभ होता है । Jhadu kis din kharidna shubh hota hai

    ऑफिस से लेकर घर तक साफ सफाई में झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है की झाड़ू का संबंध लक्ष्मी जी से होता है। वास्तुि शास्त्रh और ज्योआतिष में धन की देवी माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग उपाय बताए गए हैं। शास्त्रों में झाड़ू लगाने से लेकर झाड़ू खरीदने के बारे में बताया गया है।

    अगर आप शास्त्रों में बताए गए दिन में झाड़ू खरीदते है तो आपके घर में बरक्कत आती है। काफी सारे इंसानो को इस बारे में जानकारी नहीं होती है और अक्सर उनके मन में यह सवाल आता है की झाड़ू किस दिन खरीदनी चाहिए या झाड़ू किस दिन खरीदना शुभ होता है? चलिए अब हम आपको बताते है की झाड़ू किस दिन खरीदना अच्छा होता है।

    - Advertisement -

    अगर आपके घर या ऑफिस की झाड़ू टूट गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाह रहे है तो आपको नई झाड़ू अमावस्या के दिन या मंगलवार या शनिवार या रविवार के दिन खरीदनी चाहिए। एक बात का खास ख्याल रखें झाड़ू अकेली नहीं खरीदनी चाहिए, शास्त्रों के अनुसार दो झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। एक साथ दो झाड़ू खरीदने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी का पेड़ कैसा होता है

    शास्त्रों में झाड़ू लगाने के साथ साथ झाड़ू को रखने के बारे में भी बताया गया है। झाड़ू को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए और झाड़ू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहाँ पर किसी भी बाहरी इंसान की नजर झाड़ू पर नहीं पढ़नी चाहिए।

    - Advertisement -