हनुमान जी का बीज मंत्र हिंदी में । Hanuman ji ka Beej Mantra in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म के वेदों और पुराणों में सभी देवी देवताओं के लिए एक विशेष बीज मंत्र का वर्णन किया गया है। उसी तरह हनुमान जी का भी एक बीज मंत्र है जिसे एक बेहद ही प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के जाप से भक्त को उनकी कृपा और सुरक्षा प्राप्त होती है। ऐसा भी माना जाता है की यह मंत्र भक्तों की सभी समस्याओं के निवारण में मददगार साबित होता है।

हनुमान जी का बीज मंत्र हिंदी में । Hanuman ji ka Beej Mantra in Hindi

हनुमान बीज मंत्र: ।। ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री राम दूताय नमः ।।

- Advertisement -

हनुमान जी के बीज मंत्र का विवरण :
हनुमान जी की आराधना हेतु यह मंत्र बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है, जिसके प्रभाव से आप अपने विभिन्न मनोरथ की पूर्ती कर सकते हैं। हनुमान जी की साधना और इस मंत्र के जाप से पूर्व आपको सर्वप्रथम पूर्ण रूप से अर्थात शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। हनुमान जी की पूजा के साथ प्रभु श्री राम की भी पूजा करें और प्रतिदिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: हनुमान जयंती सनातन धर्म का एक बेहद ही प्रमुख त्यौहार है, जिसे हनुमान जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है। कहा जाता है की इस दिन उनके इस मंत्र का जाप बेहद ही फलदायी सिद्ध होता है, जानें यह विशेष मंत्र।

हनुमान बीज मंत्र का नियमित जाप करने से आपके सभी संकटों का निवारण होता है और आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त होती है। यह मंत्र शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करने में मदद करता है और भय, डर, तंत्रिका शक्तियों से रक्षा करता है। इस मंत्र के पाठ से व्यक्ति की विद्या, बुद्धि में वृद्धि होती है और ब्रह्मचर्य की प्राप्ति में भी यह मंत्र मददगार साबित होता है।

- Advertisement -