क्या आप भी इस साल के महाशिवरात्रि के पर्व की तारीख को लेकर हैं दुविधा में? जानें कब है महाशिवरात्रि, इस पूर्व का सुबह मुहूर्त और पूजा करने की विधि

इस साल महाशिवरात्रि के पर्व को 18 फरवरी यानी कल शनिवार को मनाया जायेगा। हालाँकि कुछ लोग कह रहे हैं की यह 19 को यानी रविवार के दिन है। इस वजह से सभी भक्तों के बीच असमंजस बन गया है की आखिर किस दिन को यह पर्व मनाया जायेगा। सभी शिव भक्तों को इस पूर्व का इंतजार पूरे साल रहता है। महाशिवरात्रि के दिन सभी माता पार्वती और भगवान शिव की बारात निकालते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। यहाँ जानिए आखिर किस तारीख को इस साल महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

- Advertisement -
   

अगर हिंदू पंचांग की बात माने तो महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी को रात 8 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 19 फरवरी को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। हालाँकि महाशिवरात्रि का व्रत निशिता काल में मनाया जाता है इसलिए इसे 18 फरवरी को ही मनाना उचित है।

साथ ही आपको यह भी जानना चाहिए की इस वर्ष की महाशिवरात्रि बेहद ही खास होने वाली है। इस बार त्रिग्रही योग बन रहा है। न्याय के देवता शनि भगवान 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 13 फरवरी को सूर्य देव भी इस राशि में प्रवेश कर चुके हैं। साथ ही 18 फरवरी को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इन सभी के चलते इस वर्ष एक बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है।

महाशिवरात्रि की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
महाशिवरात्रि की पूजा के लिए बेलपत्र, भांग, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, रोली, कपूर, केसर, दही, घी, मौली, अक्षत (चावल), शहद, शक्कर, पांव प्रकार के मौसमी फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कनेर पुष्प, फूलों की माला, खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध जल, कलश इत्यादि की आवश्यकता पड़ती है।

- Advertisement -