मिक्स वेजिटेबल सूप सर्दियों की खास हेल्दी डिश है यहाँ जानें इसे बनाने की विधि और अपने घर पर बनांयें और अपने बच्चों को जरूर खिलाएं।

Mix Vegetable Soup Recipe in Hindi । मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि

मिक्स वेजिटेबल सूप एक आदर्श रेसिपी है। आप इसे कम से कम सामग्री जैसे सब्जियां और कुछ मसालों के साथ आसानी से बना सकते हैं। इसके अलावा, भारत और विदेशों में विभिन्न प्रकार के सूप बहुत आम हैं। मिक्स्ड वेजिटेबल सूप एक ऐसा ही सरल, आसान और लोकप्रिय हेल्दी सूप है, जो अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, आपको इसे सर्दियों में जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि यह फाइबर और पोषण से भरपूर होता है। तो इस रेसिपी को अपनी रसोई में बनाने की कोशिश जरूर करें।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीजें
पालक – 1/2 गुच्छा
टमाटर – 1 कटा हुआ
गाजर – 1 कटी हुई
लौकी – 1 कप कटी हुई
आंवला – 1 कटा हुआ
पानी – जरूरत के अनुसार
काला नमक – 1/2 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
फ्रेश क्रीम / घर की बनी मलाई – 2 चम्मच

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि

सबसे पहले कटी हुई लौकी को पानी में डाल कर रख दें। इसे प्रेशर कुकर में डालते समय इसके साथ पानी भी डाल दें। अब प्रेशर कुकर में पालक, टमाटर, गाजर, लौकी, आंवला लें, थोड़ा पानी डालें। इसे तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं।

फिर इसका सारा पानी छान लें। एक पैन में पानी निकाल लें और इसे उबालें। इसके बाद उबली हुई सब्जियों को ठंडा होने दीजिए। फिर इसे ग्राइंडिंग जार में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। फिर इसे छान लें। पैन में पिसी हुई सब्जी का मिश्रण डालें।

यह भी पढ़ें: उंधियू गुजरात की सबसे लोकप्रिय रेसिपी है। यहाँ जानें इसे बनाने की विधि और अपने घर पर आजमाएं

इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाएं। काला नमक, नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और फिर से अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद इसे उबाल लें। गैस बंद कर दीजिए। फिर फ्रेश क्रीम डालें। अच्छी तरह मिलाएं। सर्विंग बाउल में निकाल लें। आपका मिक्स वेजिटेबल सूप परोसने के लिए तैयार है।

- Advertisement -