ढोकला रेसिपी हिंदी में लिखी हुई | Dhokla recipe in Hindi

ढोकला कैसे बनायें | Dhokla recipe in Hindi

ढोकला गुजरात की प्रसिद्ध डिश है| आज के समय में पूरे भारत में आपको ढोकला (Dhokla recipe in Hindi) देखने और खाने को मिल जाएगा| चलिए जानते है की आखिर ढोकला की रेसिपी को कैसे बनाया जाता है

- Advertisement -
   

ढोकला बनाने के लिए जरुरी सामग्री
200 ग्राम बेसन, 50 ग्राम सूजी, आधा चम्मच हल्दी, दो नींबू का रस, दो पैकेट ईनो, एक चम्मच तेल, चार लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता, एक चम्मच चीनी, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और नमक

ढोकला बनाने की रेसिपी और विधि

एक बाउल में सूजी और बेसन को छान लें| फिर बाउल में हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लें| फिर बाउल में एक नींबू का रस और पानी डालकर घोल बना लें| फिर घोल को लगभग 10 मिनट के लिए रख दें| फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में राई डालकर भून लें|

राई भूनने के बाद हरी मिर्च और करी पत्ता डाल कर भून लें| फिर कड़ाही में लगभग एक कप पानी डाल कर पकने दें| जब पानी गर्म हो जाएं तब चीनी डाल दें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| एक कूकर में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कूकर के अंदर एक स्टेंड रख दें|

जिस बर्तन में ढोकला पकाना है उस बर्तन में तेल लगाकर चिकना कर लें| बेसन के घोल में ईनो डालकर हल्का सा मिला दें| ईनो मिले मिश्रण को उस बर्तन में डाल दें जिसमे आपको ढोकला बनाना है| फिर इस बर्तन को कूकर के अंदर रख दें| किसी प्लेट से कूकर को ढक दें| 20 मिनट बाद चाकू की मदद से ढोकले को चैक कर लें|

यह भी पढ़ें: मसाला ओट्स बनाने की विधि

जब ढोकला पूरी तरह से पक जाएं तब बर्तन को कूकर से निकाल कर ठंडा होने दें| ठंडा होने पर ढोकले को अपनी पसंद के आकार में काट लें| उसके बाद ढोकले के ऊपर चाशनी को फैलाते हुए डाल दें| स्वादिस्ष्ट ढोकला तैयार है| प्लेट में निकालें और सर्व करें|

- Advertisement -