गणेश गायत्री मंत्र हिंदी में । Ganesh gayatri mantra in Hindi
गणेश भगवान की उपासना करने से जीवन में सुख शान्ति आने के साथ साथ जीवन में सफलता प्राप्त होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के शास्त्रों में अलग अलग मंत्र बताए गए है। भगवान की उपासना जो भी इंसान सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ करता है उस इंसान के रोजगार में भी दिन दोगुनी वृद्धि होती है।
चलिए अब हम आपको गणेश गायत्री मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। ऐसा माना जाता है की गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से भगवांन गणेश बहुत जल्द प्रसन्न होते है।
गणेश गायत्री मंत्र इन हिंदी
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने का तरीका
बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा घर में साफ आसन बिछा लें। उसके बाद अपने सामने भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो को रख लें। फिर भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर लें। पूजा के बाद भगवान को पुष्प, फल और मिठाई अर्पित कर लें। हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र उच्चारण के बाद हाथ जोड़कर भगवान गणेश से अपना जीवन सुखमय बनाने की कामना करें।
गणेश गायत्री मंत्र के फायदे
1 – जो भी इंसान गणेश गायत्री मंत्र का जाप करता है उसके मन को शांति मिलती है।
2 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से धन से सम्बंधित परेशानी दूर होती है।
3 – गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से बिजनेस और रोजगार में वृद्धि देखने को मिलती है।
4 – नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
5 – गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से इंसान के ज्ञान में वृद्धि देखने को मिलती है।