आज के इस नए दौर में कई लोग अपने जीवन में आने वाली परेशानियों और समस्याओं की वजह से डिप्प्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसके चलते लोगों को भीतर ही भीतर घुटन का एहसास होता है, और जीवन जीने की इच्छा नहीं रहती। ऐसी समस्याओं का एक ही समाधान है की हमारा मन कैसे शांत रहे। मन की शांति का इस नए समय में बहुत बड़ा महत्व है, जानें इन मंत्रों की सहायता से कैसे अपने मन को शांत रख सकते हैं।
मन की शांति के लिए मंत्र हिंदी में । Man shanti mantra in Hindi
1). ऊँ नमः शिवाय॥
2). ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ॥
3). ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
मन शांति मंत्र का विवरण :
अगर आप भी चाहते हैं की आपका मन शांत रहे तो आप इन मंत्रों में से किसी का भी जाप कर सकते हैं। बताये गए मंत्रों में पहला मंत्र भगवान शिव का मूल मंत्र है। यह एक सरल सा प्रतीत होने वाला मंत्र है परन्तु बेहद ही प्रभावशाली सिद्ध होता है। एक रुद्राक्ष की माला के साथ इसका जाप करने से आपकी सभी परेशानियों का हल हो जाता है और आपके मन में शांति का भाव आता है।
दूसरा मंत्र भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र कहलाता है, इसके जाप से आपके भीतर के सभी तनाव दूर हो जाते हैं और एक हार्दिक शांति का आभास होता है। माना जाता है की इस मंत्र के जपा से आपके सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तीसरा मंत्र गायत्री मंत्र है जिसे हर हिन्दू धर्म को मानने वाला जानता है। गायत्री मंत्र का पाठ आपने अकसर सुना होगा। यह एक बेहद शक्तिशाली मंत्र है जिसके जाप से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और मन में शांति उत्पन्न होती है।








