माँ कालरात्रि की पूजा नवरात्री के सातवें दिन की जाती है। कहा जाता है की माँ दुर्गा ने रक्तबीज नामक असुर का वध करने के लिए कालरात्रि का स्वरूप धारण किया था। उनका स्वरूप दिव्य और वीभत्स है जिसे देखकर कोई भी भय में आ सकता है। हालाँकि, जो भी भक्त उनकी उपासना करना है उसके जीवन से सभी भय और समस्याएं दूर हो जाती हैं।
कालरात्रि मंत्र हिंदी में । Kalratri mantra in Hindi
एकवेणी जपाकर्णपुरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यशरीरिणी॥
वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिभर्यङ्करी ॥
कालरात्रि मंत्र का विवरण :
माँ कालरात्रि का स्वरूप बड़ा ही दिव्य दिखता है, उनका रंग काला है, उनके केश सदैव खुले होते हैं, उन्होंने अपने गले में नरमुंड की माला धारण की हुई है। कहते हैं की माँ कालरात्रि की पूजा आपके जीवन में दिव्यता और भौतिकता लाती हैं और आपके जीवन में सभी कुछ मंगलमय होता है। कहते हैं की भगवान शिव ने एक बार माता को प्रेमपूर्वक काली कह दिया था, तब से उनका नाम काली पड़ गया।
माँ कालरात्रि के मंत्र जाप से सभी दानव, भूत, प्रेत, पिशाच आदि आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते और इन सभी का भय आपके जीवन से दूर हो जाता है। माँ काली सदैव ही अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं, इसी वजह से उनका एक और नाम शुभकारी भी है। कहते हैं की नवरात्री के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा और उनके मंत्र का जाप सबसे शुभ होता है।








