मसूर दाल रेसिपी हिंदी में | Masoor dal recipe in Hindi

मसूर दाल रेसिपी कैसे बनायें | Masoor dal recipe in Hindi

दालों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| इसीलिए दाल (Masoor dal recipe in Hindi) का सेवन लाभकारी होता है| चलिए आज हम आपको मसूर की दाल बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

मसूर दाल बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप मसूर की दाल, एक प्याज, दो टमाटर, एक हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, आधा चम्मच जीरा, दो चुटकी हींग, दो चम्मच घी, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, चौथाई चम्मच गरमा मसाला, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और नमक

मसूर की दाल बनाने का तरीका

मसूर दाल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मसूर की दाल डाल लें| फिर दाल को पानी से दो तीन बार धो लें| एक कूकर में दो कप पानी, धूली हुई दाल, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर और आधा चम्मच नमक डालकर कूकर बंद करके पकने के लिये रख दें| पहली सिटी आने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें|

पाँच मिनट धीमी आंच में पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| कूकर का प्रेशर निकलने के बाद दाल को चैक कर लें| अगर दाल पूरी तरह से ना पकी हो तो एक सिटी और लगा दें| मिक्सी के जार में प्याज, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीसकर पेस्ट बना लें| फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में प्याज टमाटर का पेस्ट डालकर दो मिनट तक पकाएं| फिर कड़ाही में हल्दी पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर और धनियाँ पॉउडर डालकर मिक्स करते हुए पकाएं| जब मसाला तेल छोड़ दें|

यह भी पढ़ें: मसाला ओट्स कैसे बनायें

तब कड़ाही में कूकर की दाल और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| जरुरत के अनुसार पानी डालकर दो से तीन मिनट पका लें| फिर बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें| मसूर की दाल बनकर तैयार है| गरमा गर्म दाल को चपाती या चावल के साथ सर्व करें|

- Advertisement -