गुरु ग्रह मंत्र हिंदी में । Guru Graha Mantra in Hindi

गुरु ग्रह जिसे ब्रिहस्पति ग्रह के नाम से भी जाना जाता है, का हमारी कुंडली में एक विशेष स्थान माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को बुध और शुक्र के साथ सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शनि, और राहु के साथ नवग्रहों में गिना जाता है। इन्हें देवताओं का गुरु भी माना जाता है, और उनके इस मंत्र का जाप बेहद ही लाभकारी सिद्ध होता है। आप भी जानें यह खास मंत्र।

- Advertisement -
   

गुरु ग्रह मंत्र हिंदी में । Guru Graha Mantra in Hindi

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

गुरु ग्रह मंत्र का विवरण :
गुरु ग्रह मंत्र का जाप अपनी कुंडली से दोष दूर करने हेतु जपा जाता है। आप चाहें तो इस मंत्र का जाप प्रतिदिन कर सकते हैं या सिर्फ गुरुवार को। गुरुवार के दिन इस मंत्र के जाप के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस मंत्र के जाप हेतु अपने पूरे ध्यान से गुरु ग्रह का स्मरण करें और स्वयं को गुरु के समीप समझते हुए उनके मंत्र का जाप करते हुए उनसे आशीर्वाद पाने की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें: गोविंद मंत्र भगवान विष्णु के स्वरूप श्री कृष्ण को समर्पित एक बेहद ही प्रभावशाली मंत्र है, जिसका जाप आपके जीवन के सभी कष्टों का निवारण करता है और जीवन में मंगल लाता है।

माना जाता है की इस गुरु मंत्र का जाप व्यक्ति को विद्या, ज्ञान, और धर्म के क्षेत्र में उन्नति दिलाता है इस मंत्र के जप से धन, संपत्ति, की प्राप्ति होती है और आपका भाग्य में श्रेष्ठ परिणाम आते हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है की इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की बुद्धि और शिक्षा में उन्नति होती है और कहते हैं की इससे विदेश यात्रा में सफलता प्राप्त होती है। गुरु ग्रह के मंत्र का जाप संतान प्राप्ति हेतु भी लाभकारी माना गया है।

- Advertisement -