स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी लाभदायक, लेमन टी हर किसी को बहुत ही पसंद आती है। आप भी जानें इसे बनने का ये खास तरीका और खुद से आजमाएं।

लेमन टी बनाने की रेसिपी | Lemon tea recipe in Hindi

चाय पीने के शौकीन लगभग सभी इंसान होते है, आज हम आपको लेमन टी बनाने की रेसिपी के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| नीचे बताएं जा रहे तरीके से आप आसानी से घर पर लेमन टी बना सकते है

- Advertisement -
   

लेमन टी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
दो कप पानी, चौथाई चम्मच चाय पत्ती, चीनी, आधा चम्मच नींबू का रस, थोड़ा सा कूटा हुआ अदरक, चार कूटी हुई काली मिर्च

लेमन टी बनाने का तरीका या रेसिपी

लेमन टी बनाने के लिए सबसे पहले जिस बर्तन में चाय बनानी है उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें, फिर उसमे दो कप पानी डालकर गर्म होने दें| जब पानी में उबाल आ जाएं तब गैस की आंच मध्यम कर दें| फिर उसमे स्वादनुसार चीनी और चौथाई चम्मच चाय पत्ती डाल दें|

उसके बाद कूटा हुआ अदरक और बारीक कूटी हुई काली मिर्च डालकर पकने दें| फिर लगभग दो से तीन मिनट पानी को पकाएं उसके बाद गैस को बंद दें| उसके बाद मिश्रण को एक कप में छान लें, फिर जब मिश्रण थोड़ा सा ठंडा हो जाएं तब उसमे आधा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

यह भी पढ़ें: गोंद के लड्डू सर्दियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई है। बच्चे से लेकर बड़े तक इसे पसंद करते हैं आप भी इसे अपने घर पर आजमाएं।

नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाने के बाद लेमन टी बनकर तैयार है| गरमा गर्म लेमन टी को चाय की तरह सिप सिप लेकर पी लें| लेमन टी बनाते समय ख्याल रखें की चाय की पत्ती और काली मिर्च कम मात्रा में इस्तेमाल करें, अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से चाय कड़वी हो सकती है| लेमन टी का सेवन सुबह और शाम करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है|

- Advertisement -