घर में कृष्ण और गाय की फोटो लगाने के फायदे । Krishna with cow idol at home in Hindi
भगवान कृष्ण की पूजा तो सभी घरो में की जाती है। आपने बाजार में या किसी घर या ऑफिस में भगवान कृष्ण की गाय के साथ फोटो या मूर्ति रखी हुई देखी होगी। अधिकतर इंसानो को इस कृष्ण और गाय के साथ वाली फोटो या मूर्ति रखने के लाभ के बारे में जानकारी नहीं होती है। चलिए आज हम आपको इस तरह की मूर्ति या फोटो रखने के लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है।
यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है गाय माता की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। भगवान कृष्ण की गाय के साथ फोटो की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए। अगर आपके घर में फोटो नहीं है तो कोशिश करें की आपको ऐसी फोटो मिलें जिसमे भगवान कृष्ण के साथ गाय और गाय का बछड़ा भी हो।
अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी चल रही है या आपका बिजनेस सही नहीं चल रहा है या बिजनेस में नुक्सान हो रहा है। ऐसी सभी परेशानियो को दूर करने के लिए अपने घर में या ऑफिस में भगवान कृष्ण की गाय के साथ वाली मूर्ति या फोटो को स्थापित कर लें।
नियमित रूप से भगवान कृष्ण और गाय माता की उपासना करने से बहुत जल्द आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपका बिजनेस भी अच्छा चलने लगेगा। कुछ इंसान घर में पीतल, चांदी या अन्य धातु की मूर्ति रखते है अगर आप धातु की मूर्ति खरीदने में असमर्थ है तो आप केवल भगवान की फोटो खरीद कर उपासना करें।