इस अद्भुत मंत्र के जाप से अपने भटकते हुए मन को नियंत्रित कर अपनी चेतना को जगाए

सूर्य मंत्र | Surya mantra in Hindi

मन बहुत चंचल होता है। इसे भटकने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसको नियंत्रित रखने वाले मनुष्य का जीवन हमेशा व्यवस्थित रहता है, उसके पास हर तरह की बाधाओं को पार करने की क्षमता होती है। इसलिए अपने मन को अपने नियंत्रण में रखना अति आवश्यक होता है। नीचे दिया गया सूर्य मंत्र आपके मन को नियंत्रण में रखता है।

- Advertisement -
   

सूर्य मंत्र

ॐ सूर्याय नमः
ॐ रवये नमः
ॐ भानवे नमः
ॐ खगाय नमः

सूर्य मंत्र का अर्थ:

क्रियाओं के प्रेरक को प्रणाम, प्रकाशवान को प्रणाम, प्रदीप्त होने वाले को प्रणाम, आकाशगामी को प्रणाम

इस सूर्य मंत्र का जाप प्रतिदिन सूर्योदय के समय ही करना होता है। इसे शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वच्छ होने के बाद करना होता है। इसे करते समय अपना मुख सूर्य देवता की तरफ रखे। इस मंत्र का जाप करते समय अपने हाथ को नमस्कार की मुद्रा में अपने हृदय के पास रखें।इस मंत्र का जाप कम से कम ग्यारह बार ज़रूर करना होता है।

यह भी पढ़ें: बल, बुद्धि और कौशल प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप और पाए सकारात्मक ऊर्जा से भरा स्वस्थ मन

सूर्य मंत्र का असर दिमाग पर पड़ता है और दिमाग ठंडा रहता है। इस मंत्र के प्रभाव से मन शांत रहता है, कभी विचलित नहीं होता। यह मंत्र बालों को सफेद होने, झड़ने व रूसी से बचाता है। सूर्य मंत्र के जाप करने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

- Advertisement -