मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः मंत्र के लाभ हिंदी में । Mangalam Bhagwan Vishnu Mangalam Garuda Dhwaja mantra in Hindi

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः, मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः मंत्र हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण मंत्र है जिसे भगवान विष्णु की स्तुति और आराधना के लिए जपा जाता है। इसे विवाह मंत्र के नाम से भी जाना जाता है और इसका उच्चारण अकसर विवाह के मंडप में किया जाता है। हालाँकि इसका प्रतिदिन जाप करना भी बेहद ही लाभकारी माना जाता है।

- Advertisement -
   

मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः मंत्र के लाभ हिंदी में । Mangalam Bhagwan Vishnu Mangalam Garuda Dhwaja mantra in Hindi

मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः॥

मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः मंत्र का विवरण :
भगवान विष्णु का यह मंत्र का जाप हर शुभ कार्य से पहले किया जाता है विशेष रूप से विवाह के फेरो के दौरान इस मंत्र का जाप किया जाता है। माना जाता है की यह मंत्र आपके किसी भी सुबह कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। विवाह के साथ-साथ अगर आप इस मंत्र का जाप प्रतिदिन करते हैं तो आपके जीवन के सभी कार्य सफल होते हैं।

यह भी पढ़ें: माँ काली को इस संसार के संरक्षक के रूप में जाना जाता है। उनके इस मंत्र के जाप से आपके जीवन से भय का नाश होता है और आप अपने जीवन में सफलता के मार्ग पर निडर होकर आगे बढ़ते हैं, जानें यह विशेष मंत्र और इसके और भी कई लाभ।

भगवान विष्णु को समर्पित इस मंत्र का जाप रोजाना करने से आपके जीवन से सभी बाधाओं का अंत होता है। यह भी माना जाता है की यदि किसी को विवाह की इच्छा हो तो इस मंत्र का जाप उस व्यक्ति विशेष के लिए लाभकारी सिद्ध होता है और उसके कुंडली में विवाह योग आता है। साथ ही इस मंत्र के जाप से आपके घर परिवार में उन्नति लाता है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

- Advertisement -