शुक्र मंत्र हिंदी में । Friday mantra in Hindi
जब किसी भी पुरुष या महिला की कुंडली में ग्रह कमजोर होते है तो इसका असर इंसान के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालते है। अक्सर इंसान ग्रहो की दिशा और दशा को बेहतर और मजबूत करने के लिए अलग अलग उपाय अपनाता है।
चलिए आज हम आपको एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में बताने जा रहे है जिसका जाप करने से कुंडली में ग्रहो की स्थिति मजबूत होने के साथ साथ जीवन सुखमय बनता है। नीचे हम आपको शुक्र मंत्र, शुक्र मंत्र के जाप का तरीका और शुक्र मंत्र के लाभ बता रहे है।
शुक्र मंत्र इन हिंदी
हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् ।
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम् ।।
शुक्र मंत्र का जाप करने का तरीका
अगर आप शुक्र मंत्र का जाप करना चाहते है तो सबसे पहले बाजार से शुक्र यंत्र को खरीद लें। शुक्र मंत्र के जप की शुरुआत शुक्रवार से करनी चाहिए। शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल में चंदन पॉउडर से रंगोली बनाकर उसके ऊपर सफेद रंग का कपडा या तौलिया बिछा दें।
उसके बाद शक्रु मंत्र को उस तौलिया या कपड़ें के ऊपर स्थापित कर दें। उसके बाद आसान पर बैठ कर शुक्र यंत्र पर चंदन का तिलक करके दीपक और धूप बत्ती को जला दें। फिर हाथो में रुद्राक्ष की माला लेकर उपाय गए मंत्र का जाप 108 बार करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द आपको लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
शुक्र मंत्र का जाप करने से लाभ
1 – नियमित रूप से शुक्र मंत्र का जाप करने से भक्त के अंदर विश्वास और साहस उत्पन्न होता है।
2 – रोजाना शुक्र मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थित मजबूत होती है और धन की कमी नहीं रहती है।
3 – विवाह से सम्बंधित परेशानी को दूर करने के लिए और सुखी वैवाहिक जीवन को पाने के लिए शुक्र मंत्र का जाप करें।