चंद्र गायत्री मंत्र हिंदी में । Chandra gayatri mantra in Hindi

चंद्र गायत्री मंत्र हिंदी में । Chandra gayatri mantra in Hindi

वर्तमान में अधिकतर इंसान किसी ना किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहा है। अपनी समस्याओ का समाधान करने के लिए इंसान अनेको उपाय अपनाता है। चलिए आज हम आपको एक ऐसे शक्तिशाली और प्रभावशाली मंत्र के बारे में बताने जा रहे है जिसका जाप रोजाना करने से आपकी सभी समस्याओ का निवारण हो जाता है।

- Advertisement -
   

जो भी पुरुष या महिला चंद्र गायत्री का जाप करता है उस इंसान पर चंद्र भगवान की कृपा बहुत जल्द बरसती है। नीचे हम आपको चंद्र गायत्री के बारे में जानकारी देने के साथ इस मंत्र के जप करने का तरीका और लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है

चंद्रमा गायत्री मंत्र –
ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

चंद्र गायत्री मंत्र जपने का तरीका
अगर आप चंद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहते है तो इस मंत्र के उच्चारण की शुरुआत सोमवार या पूर्णिमा के दिन से करें। सोमवार या पूर्णिमा के दिन जब रात में चाँद निकल जाएं। तब स्नान करके साफ सफेद रंग के कपड़ें पहन लें।

उसके बाद एक सफेद रंग के आसान को बिछा लें। सफेद रंग चंद्र भगवान् को पसंद होता है। उसके बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। उसके बाद चन्द्रमा को दूध चढ़ाएं। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द लाभ प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: बाबा श्री चंद्र जी मंत्र हिंदी में

चंद्र गायत्री मंत्र के लाभ
1 – अगर कोई इंसान मानसिक परेशानी या डिप्रेशन की समस्या से पीड़ित है तो नियमित रूप से चंद्र गायत्री मंत्र का जाप करने से जल्द परेशानी से छुटकारा मिलता है।
2 – नियमित रूप से चंद्र गायत्री मंत्र का जाप करने किसी भी बीमारी से आराम प्राप्त होता है।
3 – पारिवारिक कलेश दूर करने में भी यह मंत्र काफी असरदायक है।

- Advertisement -