नारायण मंत्र हिंदी में । Narayan mantra in Hindi
जब किसी भी इंसान के जीवन में आर्थिक या शारीरिक परेशानी आती है तो इंसान उस परेशानी को समाप्त करने के लिए भगवान की उपासना करती है। भगवान की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से करने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है और भक्त के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर कर देते है।
आज हम आपको नारायण मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। नियमित रूप से नारायण मंत्र का जाप करने से आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ साथ आपके जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो जाते है।
नारायण मंत्र इन हिंदी
ॐ नमो नारायणा ।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
नारायण मंत्र का जाप करने का तरीका
नारायण मंत्र का जाप करने की शुरुआत गुरूवार के दिन से करनी चाहिए। गुरूवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर घर की साफ़ सफाई और फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। नारायण भगवान् को पीला रंग पसंद होता है इसीलिए स्नान करने के बाद पीले वस्त्र पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल में साफ़ आसन बिछा लें।
फिर अपने सामने चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उस कपड़ें के ऊपर नारायण की मूर्ति या फोटो को रख लें। उसके बाद नारायण भगवान की मूर्ति के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद नारायण भगवान की पूजा करके भगवान को पीले पुष्प, फल, पीली मिठाई और पीला वस्त्र अर्पित करें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।
नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से नारायण भगवान प्रसन्न होते है और आपके जीवन में आने वाले सभी कष्टों को दूर करके आपकी मनोकामना को जल्द पूर्ण करते है।








