माता रानी मंत्र हिंदी में । Mata rani mantra in Hindi
माता रानी को दुनिया की सबसे बड़ी और शक्तिशाली माता माना जाता है। माता रानी के अलग अलग स्वरूप देखने को मिलते है। माता रानी के विभिन्न रूपों को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग मंत्र बताए गए है।
जिस किसी भी पुरुष या महिला पर माता रानी की कृपा हो जाती है उस इंसान के लिए संसार में मौजूद कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं होती है। प्राचीन समय से देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों के बारे में जानकारी शास्त्रों में भी दी गई है। वर्तमान में इंसान अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए माता रानी की उपासना और मंत्रो का जाप करते है।
जो भी पुरुष या महिला सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से माता की पूजा अर्चना करता है, उससे माता रानी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती है। चलिए अब हम आपको माता रानी मंत्र के बारे में बता रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का जाप करने से आपका जीवन सुखमय बनता है।
माता रानी मंत्र इन हिंदी
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
माता रानी मंत्र का जाप करने का तरीका
माता रानी मंत्र का जाप करने की शुरुआत आप किसी भी दिन से कर सकते है। जाप करने के लिए सबसे पहले शुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ़ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल में साफ़ आसान बिछा कर बैठ जाएं। फिर अपने सामने माता रानी की मूर्ति या फोटो रख लें।
माता रानी की मूर्ति के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। फिर माता रानी की पूजा अर्चना करके पुश और फल को अर्पित करें। हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां जल्द दूर हो जाती है।








