नवार्ण मंत्र के फायदे हिंदी में । Navarna mantra benefits in Hindi

नवार्ण मंत्र के फायदे हिंदी में । Navarna mantra benefits in Hindi

नवार्ण मंत्र के बारे में आप सभी अच्छी तरह से जानते ही होंगे। अगर आपको इस मंत्र के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको बता दें की केवल नवार्ण मंत्र का जाप करने से आपको माँ दुर्गा के सभी स्वरूपों की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- Advertisement -
   

नवार्ण मंत्र को आज के समय का सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्र के रूप में जाना जाता है। चलिए अब हम आपको नवार्ण मंत्र के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे है।

नवार्ण मंत्र जाप के लाभ
1 – केवल नवार्ण मंत्र का जाप करने से आपको माँ दुर्गा के सभी स्वरूपों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2 – नवार्ण मंत्र का जाप करने से आपको माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। माँ सरस्वती आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है।
3 – नवार्ण मंत्र के पूर्णता रूप से सिद्ध होने के बाद इंसान को मोक्ष मिलता है। हालाँकि मोक्ष जल्दी से हर इंसान को प्राप्त नहीं होता है। मोक्ष प्राप्ति के लिए आपको पूर्ण लगन और सच्ची श्रद्धा से इस मंत्र का जाप करना है।
4 – अगर आप किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या से पीड़ित है तो निवारण मंत्र का जाप करने से जल्द आप स्वस्थ हो जाते है।
5 – किसी भी पुरुष या महिला के जीवन में कष्ट या रुकावट आ रही है तो इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और कष्टो का निवारण हो जाता है।
6 – किसी भी पुरुष या महिला के ऊपर कर्ज है और बहुत कोशिशों के बावजूद कर्ज उतर नहीं रहा है तो नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द कर्ज से मुक्ति मिलती है।
7 – नियमित रूप से नवार्ण मंत्र का जाप करने से कुंडली में मौजूद सभी ग्रह शांत रहते है और सुखद परिणाम देते है।
8 – नवार्ण मंत्र का जाप करने से शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते है। यह मंत्र आपका रक्षा कवच का काम करता है।

- Advertisement -