हिन्दू धर्म के सभी शास्त्रों में गायत्री मंत्र की महिमा का बखान किया गया है। इसे एक बेहद ही शक्तिशाली मंत्र माना जाता है जिसका जाप आप किसी भी समय कर सकते हैं। हालाँकि, अगर इसका जाप एक नियम और तय समय के साथ किया जाए तो इस मंत्र में आपकी हर समस्या का निदान करने की शक्ति है।
गायत्री मंत्र हिंदी में । Gayatri Mantra in Hindi
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
गायत्री मंत्र का विवरण :
गायत्री मंत्र का सीधा और सरल सा अर्थ है, जिसके माध्यम से हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की, हे प्रभु हमपर अपनी कृपा करें और हमारे अंतरमन को शांति प्रदान करें, हमारी बुद्धि को सन्मार्ग प्रदान करें, जिससे हमें धर्म और सच्चाई का रास्ता दिखे। हमपर अपना तेज बिखेरें और हमारे सभी कष्टों और समस्याओं का निवारण करें।
ऐसा कहा जाता है की विद्यार्थियों के लिए यह मंत्र बेहद ही प्रभावशाली और लाभकारी होता है। इसके जाप से आपके मन में एकाग्रता का भाव आता है और आपके ज्ञान में वृद्धि होती है। जो भी विद्यार्थी खुद को सफल बनाना चाहता है उसे हर सुबह इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
गायत्री मंत्र को जाप करने का तरीका
वैसे तो गायत्री मंत्र के जाप करने का जाप करने का कोई खास समय या विधि नहीं बताई जाती है। आप चाहें तो इसका जाप किसी भी समय अपने मन में कर सकते हैं। हालाँकि, इसके जाप के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह, दोपहर और शाम को माना जाता है। सुबह को सूर्योदय से कुछ देर पहले इस मंत्र का जाप शुरू कर दें और अगर शाम को करना है तो सूर्यास्त से पूर्व इसका आरंभ कर दें और सूर्यास्त के बाद ही इसे समाप्त करें।








