नीलांजन समाभासं शनि मंत्र हिंदी में । Nilanjan samabhasam shani mantra in Hindi
शायद ही कोई इंसान जिसे शनिदेव या शनिदेव के क्रोध के बारे में जानकारी ना हो। आमतौर पर शनिदेव का नाम आते ही लोगो के मन में एक अजीब सा डर देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है की शनिदेव का क्रोध जब किसी इंसान पर पर पड़ जाता है तो वो इंसान बर्बाद हो जाता है।
अन्य देवताओ के मुकाबले शनि देव को अधिक गुस्से वाले देवता के रूप में जाना जाता है। लेकिन शनि भगवान सभी पर क्रोधित नहीं होते है। शनि भगवान की कृपा जिस इंसान पर बरसती है वो रंक से राजा बन जाता है।
चलिए आज हम आपको शनि भगवान के एक सबसे शक्तिशाली मंत्र नीलांजन समाभासं शनि मंत्र के बारे में बता रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में आ रही सभी परेशानी जल्द समाप्त हो जाएगी।
नीलांजन समाभासं शनि मंत्र इन हिंदी
नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
नीलांजन समाभासं शनि मंत्र का जाप करने का तरीका
इस मंत्र का जाप शनिवार के दिन से करना चाहिए क्योंकि शनिवार का दिन शनि भगवान को समर्पित होता है। शनिवार की सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके काले कपड़ें पहन लें। उसके बाद मंदिर में जाकर शनि देव की मूर्ति पर तेल और काले तिल चढ़ा दें। शनि देव भगवान की पूजा अर्चना करें।
फिर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। अगर आपके पास कोई शनिदेव जी का मंदिर नहीं है तो अपने घर पर शनि भगवान की मूर्ति या फोटो रख कर पूजा कर सकते है। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द आपके जीवन में आ रही समस्या आर्थिक, शारीरिक या मानसिक दूर हो जाती है।








