ॐ सहना ववतु मंत्र | Om Sahana Vavatu Mantra in Hindi

यह इस संसार का नियम है कि व्यक्ति अपने जन्म के बाद से ही अपने उस संस्कृति, समाज और सभ्यता में रचने बसने लगता है जिसमें उसका परिवार रह रहा होता है इसीलिए यह हर मनुष्य का कर्तव्य बन जाता है कि वह अपने बचपन का जीवन जीने के साथ ही अपने विद्यार्थी जीवन भी ख़ुशी पूर्वक जीए। विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में तेज दिमाग और उचित पोषण के लिए ॐ सहना ववतु मंत्र (Om Sahana Vavatu Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

ॐ सहना ववतु मंत्र | Om Sahana Vavatu Mantra in Hindi

ॐ सहनाववतु।
सह नौ भुनक्तु।
सह वीर्यं करवाव है।
तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषाव है।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।

ॐ सहना ववतु मंत्र का अर्थ: हे परमात्मा विद्यार्थी और शिक्षक दोनों की रक्षा करें, विद्यार्थी और शिक्षक दोनों का पोषण करें, हम दोनों ऊर्जा और शक्ति के साथ कार्य करें। हे परमात्मा विद्या प्राप्ति का सामर्थ्य प्राप्त करें और हमारी बुद्धि को तेज करें, हमें शक्ति दे कि हम एक दूसरे से ईर्ष्या न करें।

ॐ सहना ववतु मंत्र का जाप प्रतिदिन करना होता है। इस मंत्र का जाप खाना खाने से पहले करना होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान भोजन को अपने सामने रखकर पद्मासन कि मुद्रा में बैठ जाना होता है और फिर नमस्कार की मुद्रा धारण कर लेना होता है। आँख बंद करके इस मंत्र का जाप लगातार दो बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: करें माँ काली के इस शक्तिशाली चमत्कारी मंत्र का जाप, आपका भाग्य खुल जाएगा, दुर्भाग्य दूर हो जाएगा

ॐ सहनाववतु मंत्र के जाप के प्रभाव से भोजन आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इस मंत्र से किए गए भोजन से मनुष्य के शरीर को उच्च पोषण मिलता है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से अनपूर्णा देवता प्रसन्न होते है। इस मंत्र के जाप से विद्यार्थी का दिमाग तेज होता है और शरीर को उचित पोषण मिलता है।

- Advertisement -