आलू पालक रेसिपी हिंदी में | Aloo palak recipe in Hindi

आलू पालक कैसे बनायें | Aloo palak recipe in Hindi

पालक खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है| चलिए आज हम आपको आलू पालक की सब्जी (Aloo palak recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

आलू पालक बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो पालक, तीन माध्यम आकार के आलू, सरसों का तेल, आधा चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच हींग, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटे हुए टमाटर, तीन सूखी लाल मिर्च, आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच कसूरी मेथी, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, घी और नमक

आलू पालक की सब्जी बनाने का तरीका

आलू पालक की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक के डंठल तोड़ कर पानी से अच्छी तरह से धो लें| फिर पालक को काट लें| उसके बाद आलुओ को अच्छी तरह से धोकर छीलकर काट लें| एक कड़ाही में दो चम्मच्च सरसो का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें|

उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डालकर भून लें| जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में टमाटर डालकर फ्राई कर लें| उसके बाद कड़ाही में तीन सूखी लाल मिर्च, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| उसके बाद बारीक कटे हुए आलू, हल्दी पॉउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

धीमी आँच पर किसी ढक्कन से ढक कर दो से तीन मिनट तक सब्जी को पकाएं| जब आलू अधपक जाएं तब कड़ाही में बारीक कटा हुआ पालक डालकर मिक्स करते हुए पकाएं| जब आलू और पालक पूरी तरह से पक जाएं तब कड़ाही में गरम मसाला, कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनियाँ और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

यह भी पढ़ें: आलू मैथी रेसिपी हिंदी में

अब गैस बंद कर दें| आलू पालक की सब्जी बनकर तैयार है| गरमा गर्म सब्जी को परांठे या रोटी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -