प्याज का परांठा बनाने की रेसिपी हिंदी में । Pyaz paratha recipe in Hindi
भारत में आपको अलग अलग तरह के परांठे (Pyaz paratha recipe in Hindi) देखने को मिलते है। चलिए आज हम आपको घर पर बेहद आसान तरीके से स्वादिष्ट प्याज के परांठे बनाने की रेसिपी बता रहे है।
प्याज का परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेंहू का आटा, दो चम्मच घी, चार बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच धनियां पॉउडर, एक चम्मच अमचूर पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच कसूरी मेथी, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
प्याज का परांठा बनाने का तरीका
प्याज का परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटे को छान लें। उसके बाद बाउल में दो चम्मच घी और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को किसी कपड़ें से ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
उसके बाद एक बाउल में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अमचूर पॉउडर, गरम मसाला, अजवाइन और लाल कश्मीरी मिर्च डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद गूंथे हुए आटे को हल्का सा फिर से गूंथ लें। फिर बाउल में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें।
फिर लोई को थोड़ा बड़ा कर लें और लोई में एक या दो चम्मच प्याज वाला मिश्रण डालकर लोई को बंद कर दें। उसके बाद लोई को सूखे आटे की मदद से परांठा बेल लें। एक नॉनस्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें। जब तवा गर्म हो जाएं तब बेला हुआ परांठा गर्म तवे पर डाल दें।
जब परांठा सख्त हो जाएं तब दोनों तरफ तेल लगाकर परांठे को सेक लें। जब परांठा सिक जाएं तब प्लेट में निकाल लें। स्वादिष्ट प्याज का परांठा बनकर तैयार है।








