शिव मंत्र हिंदी में लिरिक्स । Shiv mantra in Hindi lyrics

शिव मंत्र हिंदी में लिरिक्स । Shiv mantra in Hindi lyrics

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में अनेको मंत्र बताए गए है। भगवान शिव की उपासना इंसान, असुर से लेकर देवता तक सभी करते है। भगवान शिव को अलग अलग नामो जैसे भोलेनाथ, शंकर भगवान और महादेव इत्यादि से जाना जाता है।

- Advertisement -
   

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इंसान अलग अलग मंत्रो का जाप करते है। भगवान शिव की उपासना पूर्ण श्रद्धा और सच्चे मन से करने से बहुत जल्द भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है की जिस इंसान पर भगवान शिव की कृपा बरसती है उस इंसान की जिंदगी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।

चलिए आज हम आपको भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। नीचे बताए गए मंत्र का जाप करने से आपका जीवन जल्द सुखमय बनता है।

शिव मंत्र इन हिंदी लिरिक्स
ऐं ह्रीं श्रीं ‘ॐ नम: शिवाय’ : श्रीं ह्रीं ऐं

शिव मंत्र जप विधि
सोमवार के दिन को भगवान शिव का दिन माना जाता है। सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन कर पूजा स्थल में एक साफ आसन बिछा लें। फिर अपने सामने एक चौकी के ऊपर साफ कपडा बिछा कर रख लें। चौकी पर भगवान शिव की मूर्ति या फोटो को रख लें। भगवान शिव की मूर्ति के सामने दीपक और धूप बत्ती को जला दें।

यह भी पढ़ें: बृहस्पतिवार के दिन इस मंत्र का जाप करने मात्र से आपके जीवन की सभी समस्याएं और अड़चनें दूर हो जताई हैं, जानें इसके लाभ और इसे जाप करने का तरीका।

भगवान शिव को बेल पत्र, पुष्प और फल अर्पित करने के बाद उनकी पूजा अर्चना कर लें। पूजा के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। जाप खत्म होने के बाद हाथ जोड़कर भगवान शिव से अपनी मनोकामना जल्द पूर्ण करने की कामना करें।

- Advertisement -