दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र हिंदी में । Durga Pushpanjali Mantra in Hindi

नवरात्रि अर्थात दुर्गा पूजा के दौरान पुष्पांजलि का विशेष महत्व होता है। साथ ही माँ दुर्गा की पुष्पांजलि के समय इन मंत्रों का जाप हमें उनकी कृपा दिलाता है। दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र माँ दुर्गा के प्रति समर्पण और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस मंत्र का जाप माँ दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पण के समय किया जाता है। कहा जाता है की दुर्गा पूजा के आठवें दिन मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करने से हमें दोगुना लाभ प्राप्त होता है।

- Advertisement -
   

दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र हिंदी में । Durga Pushpanjali Mantra in Hindi

प्रथम मंत्र :
ॐ जयन्ती, मङ्गला, काली, भद्रकाली, कपालिनी।
दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोऽस्तु ते॥
एष सचन्दन गन्ध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः॥

द्वितीय मंत्र :

ॐ महिषघ्नी महामाये चामुण्डे मुण्डमालिनी।
आयुरारोग्यविजयं देहि देवि! नमोऽस्तु ते॥
एष सचन्दन गन्ध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः॥

तृतीय मंत्र :

ॐ सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते॥

सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि!।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि! नमोऽस्तु ते॥

शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे!।
सर्वस्यार्तिहरे देवि! नारायणि! नमोऽस्तु ते॥

दुर्गा पुष्पांजलि मंत्र का विवरण :
माँ दुर्गा के इस मंत्र का जप करने के लिए सबसे पहले माँ दुर्गा की ध्यान करें। इसके बाद अपने हाथों में पुष्प लें, जो आप माँ दुर्गा को समर्पित करना चाहते हैं। अब मंत्र का जप करते हुए भक्ति और समर्पण के साथ माँ दुर्गा को पुष्प अर्पित करें। ध्यान रखें की यह केवल माँ दुर्गा को पुश अर्पण करने की विधि है, इससे पूर्व माता की विधिवत पूजा करना भी बेहद आवशयक होता है। पूजा के लिए किसी पुरोहित या पंडित का सहयोग लेना उचित होता है।

यह भी पढ़ें: माँ दुर्गा को हिन्दू धर्म में शक्ति की देवी माना जाता है, उनके इस बीज मंत्र का जाप आपको उनका आशीर्वाद दिलाता है और आपके जीवन से सभी कष्टों को दूर करता है, जानें यह विशेष मंत्र।

माँ दुर्गा का यह पुष्पांजलि मंत्र आपकी भक्ति और समर्पण की भावना का प्रतिक माना जाता है। इस मंत्र के जप के साथ आप अपनी मनोकामनाएं माँ दुर्गा को बता सकते हैं। यह मंत्र आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाता है। साथ ही पुष्पांजलि मंत्र के जाप के बाद भक्त मां दुर्गा से अपनी गलतियों की क्षमा याचना भी मांगते हैं। माना जाता है की इस मंत्र के प्रभाव से आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

- Advertisement -