दुर्गा बीज मंत्र हिंदी में । Durga Beej Mantra in Hindi

दुर्गा बीज मंत्र एक बेहद ही महत्वपूर्ण मंत्र है जिसका जाप देवी दुर्गा की पूजा और साधना के लिए किया जाता है। इस मंत्र के जाप से साधक को माता दुर्गा की कृपा प्राप्ति होती है। साथ ही माँ दुर्गा का यह मंत्र हमें शक्ति और सुरक्षा भी प्रदान करता है। माना जाता है की इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनता है।

दुर्गा बीज मंत्र हिंदी में । Durga Beej Mantra in Hindi

ॐ दुं दुर्गायै नमः॥

- Advertisement -

दुर्गा बीज मंत्र का विवरण :
माँ दुर्गा के इस मंत्र के जाप हेतु सबसे पहले आपकी मानसिकता शुद्ध होने चाहिए अर्थात अपने मन से सभी बुरे विचारों को निकाल दें। इसके बाद अपने पूजा घर को स्वच्छ करें और माँ दुर्गा की एक प्रतिमा स्थापित कर उसके समक्ष अपना आसन ग्रहण करें। अब अपने मन में सकारात्मकता और उत्साह की भावना को साथ रुद्राक्ष की माला का उपयोग कर माँ दुर्गा के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के दौरान आपका पूरा ध्यान माँ दुर्गा की भक्ति करने पर ही होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बृहस्पति वैदिक मंत्र का वर्णन वेदों में एक बेहद ही प्रभावशाली मंत्र के रूप में किया गया है जिसके जाप से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति में सहायता मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

दुर्गा बीज मंत्र के जाप से मानसिक शक्ति बढ़ती है, और व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त होता है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और उसके भाग्य में सुधार होता है। साथ ही उसे अपने जीवन के सभी अच्छे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। यह मंत्र नकारात्मकता को दूर करता है और इंसान के भीतर आत्मविश्वास और सकारात्मक भाव लाता है। दुर्गा बीज मंत्र का नियमित जाप करने से हमें बुरी शक्तियों और नकारत्मक ऊर्जा से सुरक्षा प्राप्त होती है।

- Advertisement -