श्री गणेश मंत्र हिंदी में । Shree Ganesh mantra in Hindi

भगवान श्री गणेश की पूजा का हमारे हिन्दू धर्म में एक बड़ा महत्व माना जाता है। पूरे भारत में गणेश चतुर्थी के दिन उनकी पूजा अर्चना की जाती है। भगवान श्री गणेश को सभी के दुखो को हरने वाला भी कहा जाता है और इसी वजह से उनका एक नाम विघ्नहर्ता भी है। अगर आप भी अपने जीवन को मंगलमय बनाना चाहते हैं तो उनके इस मंत्र का करें जाप और पाएं उनका आशीर्वाद।

- Advertisement -
   

श्री गणेश मंत्र हिंदी में । Shree Ganesh mantra in Hindi

ॐ गं गणपतये नमः॥

श्री गणेश मंत्र का विवरण :
गणेश जी को हिन्दू धर्म में विघ्नहर्ता, ज्ञान के देवता और शुभकर माना जाता है। इन्हीं कारणों से सभी पूजा आयोजनों में सबसे पहले उनकी ही पूजा की जाती है। भगवान श्री गणेश के इस मंत्र का जाप प्रतिदिन सुबह-शाम या जब भी आपको समय मिले कर सकते हैं। परंतु उनके मंत्र का जाप पूरे ध्यान और पूर्ण श्रद्धा से ही करना चाहिए। चाहें तो आप रुद्राक्ष की माला के साथ उनके मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माता पार्वती और भगवान शिव दोनों को ही समर्पित यह मंत्र आपको एक साथ उनकी कृपा दिलाता है। यह एक बेहद ही प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है और इसके जाप से आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं, आप भी जानें यह मंत्र और करें इसका जाप।

भगवान श्री गणेश जी के इस मंत्र के जाप से आपके मन को शांति मिलती है और विचारों में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही भगवान गणेश जी की आपको कृपा प्राप्त होती है और वह आपके जीवन से सभी कष्टों और बाधाओं को दूर करते हैं और सफलता का मार्ग प्रदर्शित करते हैं। यह मंत्र आपके भीतर ज्ञान, बुद्धि, धैर्य, और समर्पण के गुणों को भी बढ़ावा देता है और इसके जाप से आपके जीवन में धन, समृद्धि, और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

- Advertisement -